पुनीत वशिष्ठ हिंदी फिल्मों के सबसे पॉपुलर सपोर्टिंग आर्टिस्ट में से एक हैं. उनकी यादगार फिल्मों में शाहरुख खान की जोश भी शामिल है. साल 2000 में आई इस फिल्म में पुनीत शाहरुख खान के करीबी लोगों में शामिल रॉनी के रोल में थे. मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पुनीत को काफी पसंद किया गया था. वह केवल बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी एक पॉपुलर सितारा थे. पुनीत शाहरुख खान के ईगल गैंग के मेंबर थे. वे शाहरुख खान के कैरेक्टर मैक्स के दोस्त और साइडकिक के तौर नजर आए. उन्होंने हाल ही में बताया कि फिल्म में उनका रोल कैसे काट कर छोटा कर दिया गया था.
दिल से दिल की बातें पर पूनम सचदेवा के साथ बातचीत में, पुनीत वशिष्ठ ने कहा, "शाहरुख खान एक एक्टर के तौर पर...एक एक्टर की औलाद के तौर पर मैं उनको डिसेक्ट कर सकता हूं. मैं उनको एक ग्रेट एक्टर नहीं बुलाऊंगा, लेकिन एक क्रिएटिव, एनर्जेटिक सुपरस्टार बोलता हूं. एंटरटेनिंग बंदा है. यह जो फेज देखा उन्होंने - यह एनर्जी, क्रिएटिविटी - हैट्स ऑफ."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा, "उस समय आउटसाइडर-इनसाइडर का नेपोटिजम का मुद्दा इतना आम नहीं था. अब हम जो देख रहे हैं अनन्या पांडे, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ के साथ वह तब है जब नेपोटिज्म ने सच में पकड़ बना ली है. उस समय बेंचमार्क सेट किए जा रहे थे, नेपोटिजम के बीज बोए जा रहे थे, लेकिन यह अभी तक हावी नहीं हुआ था."

Photo Credit: social media
जोश को लेकर बात करते हुए पुनीत ने कहा, "जोश में काफी कुछ कट किया. मैंने शाहरुख भाई को ट्रेन किया है डांस में. वो मेरे एनर्जी से वाकिफ थे. जब मंसूर खान ऐसे शॉट लगाते थे, SRK अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते थे. SRK 10-फुट के जंप मारते थे, मैं अपने आप जंप मारता था तो मेरी 14-फुट की जंप होती थी. तो मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था तो मुझे कट कर दिया. मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी करता. पर मुझे नहीं लगता मैं वैसा हूं. तब तो एकदम निकल रहे थे, तो बीच में कोई भी आए तो कट, कट, कट - हलाल करो. मेरा बचपना भी था. जोश से मैंने बहुत कुछ पाया. आज भी लोग प्यार करते हैं. मैं 20 साल का था जब जोश किया था. चार महीने को होना था, साढ़े चार महीने लग गए. मेरी नासमझी यही थी कि मैंने जो खोया उस पर ध्यान दिया, न कि जो पाया उस पर.
यह भी पढ़ें: तीन साल घर खाली बैठा था ऐश्वर्या का ये 'ऑनस्क्रीन भाई', गुजारा चलाने के लिए राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार
उन्होंने आगे कहा, "तब जो वो ग्रुप बन रहे थे, नेपोटिजम के पेड़, वो लोग नहीं चाहते थे कि ये एनर्जी आए. तो वो ग्रुप्स या लॉबी ने मुझे बहुत अवॉइड किया. डिप्रेशन, शराब की लत - ये सब में घुस गया. टैलेंट था, कॉन्फिडेंस था, लेकिन इस्तेमाल नहीं हो रहा था, तो ये सब होता है. लेकिन अब भगवान जी की कृपा है - प्रोसेस था.
पुनीत वशिष्ठ की फिल्में
पुनीत वशिष्ठ ने ताल (1999), गायब (2004), फना (2006), और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी फिल्मों में और भी यादगार रोल किए हैं. वह टेलीविजन पर अपने काम के लिए ज्यादा जाने जाते हैं जहां उन्होंने बनूं मैं तेरी दुल्हन, लापतागंज, अदालत जैसे शो में और हाल ही में शिव शक्ति - तप त्याग तांडव में नारद के रोल में काम किया. वह 2015 में बिग बॉस 9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं