विज्ञापन

लता मंगेशकर का 66 साल पुराना वो गाना, जिसे अश्लील कह कर ऑल इंडिया रेडियो ने किया था रिजेक्ट, क्लर्क की एक गलती से आया लोगों के सामने

हम लता मंगेशकर के जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह है लता मंगेशकर का 66 साल पुराना गाना. इस गाने को रिलीज के बाद रेडियो पर बैन कर दिया गया था. जीहां आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाना 'स्विमसूट' के चलते रेडियो पर बैन हुआ था. बाद में एक क्लर्क की गलती से फैंस के सामने आया. 

लता मंगेशकर का 66 साल पुराना वो गाना, जिसे अश्लील कह कर ऑल इंडिया रेडियो ने किया था रिजेक्ट, क्लर्क की एक गलती से आया लोगों के सामने
लता मंगेशकर के इस गाने को किया गया था रिजेक्ट
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका थी, उनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा  है. लता ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाए. उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है. अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है. अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. हम आज लता मंगेशकर के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अश्लील कह कर बैन कर दिया गया था.  वह गाना बाद में गलती से दुनिया के सामने आया और कालजयी बन गया. जीहां हम लता मंगेशकर के जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह है लता मंगेशकर का 66 साल पुराना गाना. इस गाने को रिलीज के बाद रेडियो पर बैन कर दिया गया था. जीहां आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गाना 'स्विमसूट' के चलते रेडियो पर बैन हुआ था. बाद में एक क्लर्क की गलती से फैंस के सामने आया. 

कौन सा है वो गाना 
हम बात कर रहे हैं 1960 की फिल्म 'दिल अपना और प्रीत पराई' (Dil Apna Aur Preet Parai) के बारे में. यह किस्सा है फिल्म के गाने 'शीशा-ए-दिल इतना ना उछालो' (Sheesha E Dil Itna Na Uchhalo) से जुड़ा हुआ. दरअसल इस गाने को समुद्र किनारे फिल्माया गया था, जिसमें साइड डांसर्स स्विमसूट पहने हुए नजर आ रही है. उस दौर के हिसाब से यह बोल्ड आउटफिट माना जाता था. यही वजह था कि इस गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. 

क्लर्क से हुई बड़ी गलती 
लता के इस गाने को सेंसर बोर्ड और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के अधिकारियों ने अश्लील कह कर रिजेक्ट कर दिया. इसे रेडियो पर भी बैन कर दिया गया. हालांकि ऑल इंडिया रेडियो के क्लर्क कि गलती से यह गाना लोगों के सामने आ गया.  दरअसल उस जमाने में  ग्रामोफोन के 78 RPM रिकॉर्ड चलते थे, जिसके दोनों तरफ एक-एक गाना रिकॉर्ड होता था. एक तरफ 'शीशा-ए-दिल इतना ना उछालो' था और दूसरी  इसी फिल्म का गामा था 'अजीब दास्तां है ये'. रेडियो पर बैन किए गए गाने के हिस्से पर 'Not Approved'  का लेबल लगाना था, जिससे रेडियो जॉकी उसे न बजाएं. क्लर्क ने जल्दबाजी में  में 'शीशा-ए-दिल' के बजाए फिल्म के दूसरे गाने'अजीब दास्तां है ये' पर बैन का लेबल चिपका दिया. बता दें कि लता के इस गाने के बोल इस संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था और हसरत जयपुरी ने बोल लिखे थे.  

फिल्म के बारे में 
दिल अपना और प्रीत पराई 1960 में रिलीज हुई थी. इसे किशोर साहू ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म में राज कुमार, मीना कुमारी और नादिरा लीड रोल में थी.  फिल्म की कहानी सुशील वर्मा (राज कुमार) के इर्द गिर्द घूमती है. वह शिमला अस्पताल में एक सर्जन हैं. वो अस्पताल के मैदान में डॉक्टर के लिए बने घर में अपनी मां और छोटी बहन मुन्नी के साथ रहता है. उसके पिता की मौत हो जाती है और उसके पिता के करीबी दोस्त उसके पढ़ाई का खर्च देते हैं, जिससे उनके ऊपर कर्ज चढ़ जाता है, जिसे उसकी मां किसी भी तरह पूरा करने की सोचती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dil Apna Aur Preet Parai, Lata Mangeshkar Song, Lata Mangeshkar Songs List, Lata Mangeshkar Songs, Lata Mangeshkar Hits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com