- एमएक्स प्लेयर लाया है धमाकेदार एपिसोड
- द प्रॉमिस के नए एपिसोड अब आप देख पाएंगे
- टर्किश ड्रामा को किया गया पसंद
एमएक्स प्लेयर (MX Player) को मनोरंजन से जुड़ी सभी चीजों के लिए एक वन-स्टॉप शॉप के रूप में जाना जाता है और भारतीय दर्शकों के लिये पूरी दुनिया से कंटेन्ट की पेशकश करता है. प्रशंसकों द्वारा खासकर सोशल मीडिया पर, कई बार अनुरोध किये जाने के बाद भारी अटकलबाजी के बीच इस प्लेटफॉर्म ने अब सबसे बड़े टर्किश ड्रामा (Turkish Drama) में से एक, 'द प्रॉमिस' के सीजन 3 (The Promise Season 3) की घोषणा की है. इस शोक की जबरदस्त फॉलोइंग है. एमएक्स प्लेयर (MX Player) की हाल ही में लॉन्च हुई कंटेन्ट कैटेगरी एमएक्स विदेशी के हिस्से के तौर पर दर्शकों के लिये पेश किया गया है. एमएक्स विदेशी ऐसी पहल है, जिसके पास स्थानीय भाषाओं में डब किये गये अंतर्राष्ट्रीय शोज का सबसे बड़ा कैटालॉग है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
द प्रॉमिस सीरीज (The Promise Season 3) के नये एपिसोड प्यार, प्रतिशोध, समझौते, महत्व और शादी के पवित्र बंधन के इर्द-गिर्द घूमते है. इन्हें अब एमएक्स प्लेयर पर हिन्दी, तमिल और तेलुगू में मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकता है. “द प्रॉमिस” में एक सीधी-सादी और दयालु लड़की, रेहान की कहानी दिखाई गई है. वह अपने पुराने फैमिली फ्रेंड हिकमेट के बेटे के साथ शादी करने का उसे वचन देती है, जब बुजुर्ग पिता उसे अपनी जानलेवा लाइलाज बीमारी का हवाला देता है. बुजुर्ग का आवारा और निकम्मा बेटा, एमीर, रेहान के साथ शादी के लिए अपनी शर्तों पर राजी होता है. वह रेहान की जिंदगी को दुश्वार बनाने की कसम खाता है. रेहान पर अत्याचार शुरू करने के बाद एमीर खुद से पूछता है कि जब वह अपने पिता को अपनी गलत जगह शादी कराने की सजा देना चाहता है, तो इसमें मासूम लड़की की क्या गलती है ? और उसे क्यों उसका गलत व्यवहार सहना चाहिए। जैसे जैसे वह अपने बर्ताव में नरमी लाता है, रेहान को एमीर के व्यक्तित्व में प्यार और ख्याल रखने वाले पति का कोमल पक्ष नजर आता है, जिसे नजरअंदाज करना रेहान के लिए असंभव हो जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं