विज्ञापन

2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में हैं ऐसे ट्विस्ट, आखिरी तक नहीं हटेगी नजर, JioHotstar पर 'धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे

जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई ये फिल्म सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है. कहानी का ऐसा राज सामने आता है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में हैं ऐसे ट्विस्ट, आखिरी तक नहीं हटेगी नजर, JioHotstar पर 'धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे
2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में हैं ऐसे ट्विस्ट, आखिरी तक नहीं हटेगी नजर
NDTV

अगर आप ऐसी फिल्म खोज रहे हैं जिसे शुरू करने के बाद बार-बार आगे क्या होगा जानने का मन करे, तो इन दिनों जियो हॉटस्टार में ट्रेंड कर रही एक फिल्म आपका ध्यान खींच सकती है. करीब 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में कहानी के साथ-साथ सस्पेंस भी लगातार बढ़ता जाता है. शुरुआत में मामला कुछ और नजर आता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई ऐसे मोड़ आते हैं जो आपको चौंका देते हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म ने JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है.

JioHotstar पर दूसरे नंबर पर है ‘यूफोरिया'

अब आपको बताते हैं कि आखिर ये फिल्म है कौन सी. हम बात कर रहे हैं सारा अर्जुन और विनेश गविरडे की फिल्म ‘यूफोरिया' की. फिल्म JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रही है, जबकि ‘धुरंधर 2' तीसरे नंबर पर है. फिल्म की कहानी में सस्पेंस, थ्रिल और ऐसे ट्विस्ट हैं जो आपको अंत तक जोड़े रखते हैं.

पांच लड़कों से शुरू होती है कहानी

फिल्म की कहानी चैत्रा और विकास के आसपास घूमती है. शुरुआत में चैत्रा नाम की लड़की के साथ पांच लड़के गलत हरकत करते हैं. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचता है और पांचों लड़कों को उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है. इन पांचों में विकास को मुख्य आरोपी बताया जाता है. यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है और फिर विकास की जिंदगी को करीब से दिखाया जाता है.

विकास की जिंदगी में आते हैं कई मोड़

विकास की मां उसे सुधारने और आगे बढ़ाने के लिए IIT की परीक्षा की तैयारी करवाती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं. एक तरफ उसकी मां उसे बेहतर रास्ते पर ले जाने की कोशिश करती है, तो दूसरी तरफ कहानी में कुछ ऐसा होता रहता है जिससे सस्पेंस लगातार बढ़ता जाता है. ऑडियंस को धीरे-धीरे समझ आता है कि कहानी सिर्फ एक केस की नहीं है.

क्लाइमेक्स में मिलेगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा इसका क्लाइमेक्स है, जहां एक बड़ा राज सामने आता है. सारा अर्जुन ने चैत्रा का किरदार निभाया है, जबकि विकास के रोल में विनेश गविरडे नजर आते हैं. फिल्म में भूमिका चावला भी अहम रोल में हैं. IMDb पर ‘यूफोरिया' को 7.4 की रेटिंग मिली है. अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें कहानी हर थोड़ी देर में नया ट्विस्ट लेकर आती है, तो ये फिल्म आपकी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बंगले मन्नत से नाग पंचमी के दिन निकले 8 फुट के दो सांप, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Euphoria, Euphoria OTT Platform, Sara Arjun, Sara Arjun  film, Bhumika Chawla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com