साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' फाइनली रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का पहला शो 6 बजे हुआ. पहले ही दिन महज कुछ ही घंटों में इस फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 11 बजे तक ही ये रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दी है. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों से साफ है कि फिल्म शुरुआती दौड़ में अच्छा कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे तक टॉक्सिक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.45 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली थी. मजेदार बात ये है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कलेक्शन की है.
अगर लैंग्वेज वाइज फिल्म की कलेक्शन पर बात करें तो टॉक्सिक ने हिंदी में 11.92 करोड़, कन्नड़ में 9.12 करोड़, मलयालम में 47 लाख और तमिल वर्जन में 1.30 करोड़ की कमाई की. साफ है कि यश को हिंदी भाषी दर्शकों ने ज्यादा प्यार दिया है.
किन फिल्मों को पीछे छोड़ गए टॉक्सिक
टॉक्सिक ने 11 बजे तक 27.45 करोड़ की कलेक्शन के साथ आलिया की एल्फा (9.25 करोड़), इमरान हाशमी की आवारापन 2 (22 करोड़), अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (15.25 करोड़), अजय देवगन की धमाल (14 करोड़) और शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 (16.20 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
#TOXIC 2nd Half = पूरा टॉर्चर है। गीतू मोहनदास ने अपनी घटिया राइटिंग से यश का कमबैक बर्बाद कर दिया। नींद लाने वाली स्क्रीनप्ले, इंटरवल के बाद सिरदर्द BGM।#ToxicFlop #Yash #ToxicFDFS #Toxicreview pic.twitter.com/ugpkX8038e
— Neel1m@ (@neelan_26) August 26, 2026
टॉक्सिक का सोशल मीडिया रिव्यू
टॉक्सिक को एडवांस बुकिंग की मदद से पहले दिन तो शानदार ओपनिंग मिलती दिख रही है लेकिन आगे चलकर इसकी राह आसान नहीं होगी. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कुछ खास अच्छे रिव्यू नहीं हैं. ज्यादातर लोग फिल्म में इमोशनल कनेक्ट की कमी बताते नजर आए. इसके अलावा बैग्राउंड म्यूजिक भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहा. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म से यश का कमबैक बर्बाद कर दिया.
यह भी पढ़ें: हटाया गया कृति सेनॉन का विवादित रक्षा बंधन ऐड, ट्रोल करने वालों को बहन नूपुर सेनॉन ने दिया करारा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं