बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन का जूलरी ब्रांड जीवा के लिए किया गया रक्षाबंधन स्पेशल ऐड सुर्खियों में छाया हुआ था. इस ऐड में कृति के कपड़ों को लेकर काफी सवाल उठाए गए. मामला गर्माता देख ब्रांड ने अपना ऐड वापस ले लिया लेकिन इससे पहले इस पर जो भी बहसबाजी और कमेंट वार चली वो अभी तक थमी नहीं है. कंगना रनौत ने कृति सेनॉन के लुक पर तीखा वार किया था. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मर्यादा का पाठ पढ़ाने की कोशिश की तो कृति सेनॉन ने भी जवाब दिया. अब कृति सेनॉन की बहन नूपुर सेनॉन उनके सपोर्ट में आईं और कृति सेनॉन को आड़े हाथों लिया.
नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृति के जवाब को रीपोस्ट किया और एक नोट लिखा. इसमें लिखा था, "सोचिए, कोई दूसरी महिला क्या पहनती है, इससे किसी को इतनी परेशानी कैसे हो सकती है. सम्मान के साथ कहना चाहूंगी अपनी सोच बदलिए (Evolve)!" इसके बाद नूपुर ने ट्रोलर्स से कहा, "मैं ही वो हूं जिसे वो राखी बांधती है और अगर मुझे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों है?"
अपने बयान में कृति ने कहा था, "त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके मतलब में होता है. रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता. हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं."

Photo Credit: social media
उन्होंने आगे कहा, "और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है! आखिर, वे भी परिवार का हिस्सा हैं! साथ ही, हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? एथनिक फैशन सालों में बदला है, लेकिन फिर भी एक महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है!! कल्चर और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसकी नेकलाइन में!"
क्या था वो विवादित ऐड?
यह GIVA जूलरी का ऐड था जिसमें उन्हें एक केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहने हुए और अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधते हुए देखा गया. ऐड को कई सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कृति के कपड़ों की चॉइस पर सवाल उठाए और इसे त्योहार के लिए 'इन अप्रोप्रिएट' बताया.
यह भी पढ़ें: Toxic Social Media Review: यश का एक्शन दमदार, लेकिन फिर भी यहां चूक गई टॉक्सिक, पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस चर्चा में शामिल हुईं और कृति के कपड़ों की आलोचना की. कृति का नाम लिए बिना, उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा था, "एक महिला होने के लिए यह बहुत अच्छा समय है. हमारी अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी है, आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक - आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकिनी पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब लग रहा है!"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं