विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

रणबीर कपूर का क्लासमेट था ये टीवी एक्टर, स्कूल की तस्वीर वायरल हुई तो इंटरनेट यूजर्स ने पूछा- कौन है साथ ?

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के स्कूल के दिनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें रणबीर के क्लासमेट को लेकर भारी कनफ्यूजन हो गई.

रणबीर कपूर का क्लासमेट था ये टीवी एक्टर, स्कूल की तस्वीर वायरल हुई तो इंटरनेट यूजर्स ने पूछा- कौन है साथ ?
रणबीर कपूर के स्कूल के दिनों की तस्वीर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया से दूर रहने के अपने फैसले पर अब तक डटे हुए हैं लेकिन इससे ऐसा नहीं होता कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें या वीडियो ना आएं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन रणबीर की तस्वीरें और लुक वायरल होती रहती हैं. फिलहाल भी उनकी एक स्कूल टाइम की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. एक फैन पेज की शेयर की गई पहली फोटो में रणबीर और उनका एक दोस्त कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. दोनों ने सफेद शर्ट पहनी हुई है जिस पर कुछ कुछ लिखा हुआ है. ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर उनके स्कूल के आखिरी दिन की है. जैसे ही फैन क्लब ने तस्वीरें शेयर कीं उन्हें तुरंत कई लाइक्स और कमेंट्स मिले.

खासतौर से फैन्स फोटो में रणबीर के मिस्टीरियस दोस्त को पहचानने में जुटे हुए हैं. अयान मुखर्जी, बॉस्को मार्टिस, देव पटेल, विक्रमादित्य मोटवाने, अमोल पिंगे, अर्जुन बिजलानी और यहां तक ​​कि तुषार कपूर जैसे नामों के साथ फैन्स ने साथ मौजूद उस लड़के को पहचानने की कोशिश की. एक फैन ने यहां तक लिखा: "अयान मुखर्जी या मनोज बाजपेयी." 

इतना ही नहीं एक तस्वीर में रणबीर के साथ रमोना नाम की एक ज्योतिषी और वेलनेस कोच भी हैं. जे मोर्दकै ने दावा किया है कि दूसरी तस्वीर में वही हैं. कमेंट सेकशन में, "यह दूसरे में मैं हूं." आगे कहा, "कई साल से इंटरनेट इस तस्वीर को इस्तेमाल करता है और इस फोटो को टीचर्स डे पर डालता है और दुनिया को बताता है कि मैं उनकी टीचर हूं लेकिन हम एक साथ एक ही बैच में थे."

इस बीच चारों तरफ से उछाले गए कई नामों में से केवल अर्जुन बिजलानी ही वास्तव में रणबीर कपूर के क्लासमेट हैं. स्टार प्लस के 'रविवार विद स्टार परिवार' के एक एपिसोड में रणबीर ने यह खुलासा किया. उन्होंने अर्जुन बिजलानी की तारीफ करते हुए कहा, "लोग नहीं जानते कि हम एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. फुटबॉल के लिए हम एक ही स्कूल, एक ही क्लास और एक ही घर में थे. आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है."
 

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Arjun Bijlani, Ranbir Kapoor School Photo, Ranbir Kapoor School Days Photo, Ranbir Kapoor Classmate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com