1960 से लेकर 1980 तक बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार सुनील दत्त, राजेश खन्ना, जितेंद्र और मुमताज जैसे सितारों को 19 साल पुराने गाने के जरिए ट्रिब्यूट दिया गया था. गाने को डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया था, जेन जी के दौर में आया और आज वही इस गाने पर डांस किया जाता है, जिसे 1979 में आए गाने डफली वाले से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया था. खास बात यह है कि इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था, जो 70 के दशक का जाना माना नाम थे. वहीं श्रेया घोषाल और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाने में आवाज दी थी.
गाने के लिरिक्स
धूम ताना ता दुम ता ना ना ना, धूम ताना ता दुम ता ना ना ना
धूम ताना धीर ना धीर नाधूम ताना ता दुम ता ना ना ना,
धूम ताना ता दुम ता ना ना ना
धूम ताना धीर ना धीर ना
कैसे नैनों से नैन मिलाऊं सजना
मैं ऐसे ना घबराऊं सजना
कैसे आए ना कैसे मोहे लाज सजना
छूना ना देखो मोहे आज सजना
धूम ताना ता दुम ता ना ना ना, धूम ताना ता दुम ता ना ना ना
धूम ताना धीर ना धीर ना
2007 में आई फिल्म में 70s वाला फील देता था ये गाना
जेन जी के दौर में आए, जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है ओम शांति ओम का धूम ताना गाना. यह गाना भले ही पूरी तरह ओरिजनल है. लेकिन गाने के फील 70 के दशक वाली है. इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने कंपोज और अरेंज किया था. जबकि फराह खान ने इस गाने की प्रेरणा 1979 में आई फिल्म डफली वाले से ली थी.
3 फिल्मों के गानों को वीएफएक्स से जोड़ा गया
वीडियो में आपने देखा होगा कि दीपिका पादुकोण 70 के दशक के सुपरस्टार्स के साथ डांस करती हुईं नजर आई थीं, जिसे वीएफएक्स के जरिए तैयार किया गया था. इस गाने में इस्तेमाल किया गया 1966 में आई आम्रपाली फिल्म, 1970 में आई सच्चा झूठा और 1977 में आई जय विजय के सीन दिखाए गए थे. इसके अलावा 1970 में आई हमजोली के सीन भी गाने में एड किए गए थे.
ओम शांति ओम के गाने
ओम शांति ओम दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे. फिल्म में 7 गाने थे, जिसमें से पहला गाना अजब सी (केके), दूसरा गाना दर्द ए डिस्को (सुखविंदर सिंह, कैरालिसा मोंटेरो, निशा, मैरिएन), तीसरा गाना दीवानगी दीवानगी (शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, राहुल सक्सेना), चौथा खाना मैं अगर कहूं (सोनू निगम, श्रेया घोषाल), पांचवा गाना जग सूना सूना लागे (राहत फतेह अली खान, रिचा शर्मा), छठा गाना धूम ताना (अभिजीत भट्टाचार्य, श्रेया घोषाल, सातवां गाना दास्तां ए ओम शांति ओम (शान) है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं