विज्ञापन

मम्मी के साथ दिख रही इस बच्ची के प्यार में सलमान खान हो गए थे दीवाने, बॉक्स ऑफिस पर लाए थे तुफान, जानते हैं नाम ?

इस बच्ची ने फिल्म में भाईजान की लेडीलव का रोल प्ले किया था. इसने भाईजान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. उसके बाद भी वह कई फिल्मों में दिखीं.

मम्मी के साथ दिख रही इस बच्ची के प्यार में सलमान खान हो गए थे दीवाने, बॉक्स ऑफिस पर लाए थे तुफान, जानते हैं नाम ?
मम्मी के साथ दिख रही इस बच्ची के प्यार में भाईजान हो गए थे दीवाने
नई दिल्ली:

फोटो में दिख रही यह बच्ची एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है. उन्हें 2003 की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम किया. फिल्म में उनका रोल 'निर्जरा' था, जो भाईजान की लेडीलव है. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. उसके बाद भी वह कई फिल्मों में दिखीं. हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और उनका करियर कुछ ही फिल्मों में सिमट कर रह गया. 

अभिनेत्री भूमिका चावला ने तेलुगु फिल्म 'मिस्साम्मा' में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए 'जी सिने अवॉर्ड' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया. सोमवार को भूमिका ने अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस के साथ जाहिर की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड के साथ अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में अभिनेत्री साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए 25 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की. साथ ही 'जी सिने अवॉर्ड्स' और फिल्म 'मिस्साम्मा' की पूरी टीम का आभार जताया.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़े-  Suniel Shetty Bungalow Jahaan: खूबसूरत रिसॉर्ट सा है सुनील शेट्टी का जहान, नेचर और लग्जरी का सामंजस्य, Photos देख फटी रह जाएंगी आंखें

उन्होंने लिखा, "25 साल. 'जी सिने अवॉर्ड' और 'मिस्साम्मा' इस अवॉर्ड के लिए आप सभी का धन्यवाद. जब मैंने मंच पर बच्चों को मेरी फिल्मों 'खुशी', 'वासु', 'ओक्कडू', 'सिम्हाद्री' और 'मिस्साम्मा' के गानों पर परफॉर्म करते देखा, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं."

उन्होंने 25 साल को याद करते हुए लिखा, "25 सालों का सफर एक धुंधली याद जैसा लगता है, लेकिन फिर भी सब कुछ बहुत साफ है. मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया. मम्मी, आपका खास धन्यवाद. आप हमेशा मेरी ताकत बनकर साथ खड़ी रहीं. जब मैं अपनी पहली फिल्म के दौरान डरकर भाग जाना चाहती थी, तब आपने समझाया कि मुश्किलों से भागते नहीं, उनका सामना करते हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़े-   इंडियन आर्मी के अफसर बने शाहिद कपूर के छोटे भाई! ईशान खट्टर ने शेयर की फोटो

इसके साथ ही भूमिका चावला ने अपने पिता और अपने बेटे (छोटे चैम्प) का भी धन्यवाद किया. भूमिका ने अतीत की उस छोटी सी लड़की 'भूमिका' का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, "उस छोटी सी लड़की 'भूमिका' का भी धन्यवाद, जिसने इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की और कभी हार नहीं मानी. शायद तुम सबसे खूबसूरत या इस क्षेत्र की सबसे बेहतरीन नहीं थीं, लेकिन अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार और समर्पित रहीं. तुमने कभी किसी को नीचे गिराकर आगे बढ़ने की कोशिश नहीं की."

अभिनेत्री ने बताया कि वे पीआर और मार्केटिंग में थोड़ी कमजोर रही हैं, लेकिन सीखने का यह सिलसिला आज भी जारी है. उन्होंने लिखा, "मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और अंत में, परिवार और दोस्तों का दिल से शुक्रिया, जो इस पूरे सफर में हमेशा साथ रहे."
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhumika Chawla Childhood Photo, Bhumika Chawla Acting Career, Bhumika Chawla Age, Bhumika Chawla Age In Tere Naam, Bhumika Chawla Aka Nirjara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com