विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

अपने रिश्तों पर बोले सलमान खान, 'मैं ओल्ड स्कूल हूं'...'मेरी सिर्फ़ 3-4 गर्लफ्रेंड्स रही हैं', आज के समय में लोग...

सलमान खान (Salman Khan) का नाम उनके 36 साल के करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में  सलमान ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके जितने भी रिश्ते रहे हैं, उनकी तुलना आज के समय के लोगों से बहुत कम है.

अपने रिश्तों पर बोले सलमान खान,  'मैं ओल्ड स्कूल हूं'...'मेरी सिर्फ़ 3-4 गर्लफ्रेंड्स रही हैं', आज के समय में लोग...
सलमान खान का नाम उनके 36 साल के करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया...
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) का नाम उनके 36 साल के करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में  सलमान ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उनके जितने भी रिश्ते रहे हैं, उनकी तुलना आज के समय के लोगों से बहुत कम है. आज लोग एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में बहुत जल्दी आ जाते हैं. शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि गर्लफ्रेंड के मामले में सलमान "भाग्यशाली" रहे हैं. कपिल के दावों का खंडन करते हुए सलमान ने कहा, "यह सच नहीं है, अगर आप मेरा औसत लें, तो यह बहुत खराब है.

 मैं 59 साल का हूं, लेकिन मेरी सिर्फ़ 3-4 गर्लफ्रेंड रहीं हैं.  इसलिए, अगर आप इस पर विचार करें, तो वे रिश्ते लगभग 7-8 और कभी-कभी 12 साल तक चले हैं. आज के लड़के-लड़कियों की तुलना में यह बहुत खराब औसत है. आप जानते हैं कि वे कैसे एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में कूदते रहते हैं. इसलिए, उनकी तुलना में, मैं पुराने ज़माने का हूं. " 

सलमान खान ने कहा, मेरी सिर्फ़ 3-4 गर्लफ्रेंड रहीं

इसी बातचीत के दौरान, सलमान खान ने किरण राव और रीना दत्ता से तलाक के बाद गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान के नए रिश्ते पर भी कमेंट किया. आमिर पर हल्के-फुल्के अंदाज में कटाक्ष करते हुए सलमान ने कहा, "आमिर अपनी अलग पहचान रखते हैं. वे एक बेहतरीन शख्सियत हैं. पूरी दुनिया उन्हें परफेक्शनिस्ट के तौर पर जानती है. इसलिए, जब तक वे शादी को परफेक्ट नहीं बना लेते, वे ऐसा करते रहेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि यह उनकी आखिरी शादी है. इस बार वे परफेक्शन हासिल करेंगे."

 बता दें कि सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर जैसी कई  अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया. सलमान और संगीता की शादी भी होने वाली थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Girlfriends List, Salman Khan Girlfriends Name, Salman Khan News 2025 ,  Salman Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com