विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

मां की गोद में नजर आने वाला ये नन्हा बच्चा आज है BOLLYWOOD का सुपरस्टार, चैलेंज है पहचान नहीं पाएंगे...

सोशल मीडिया पर एक बॉलीवुड सुपरस्टार की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में उनकी मां ने उन्हें अपनी गोद में उठाया हुआ है.

मां की गोद में नजर आने वाला ये नन्हा बच्चा आज है BOLLYWOOD का सुपरस्टार, चैलेंज है पहचान नहीं पाएंगे...
कौन है ये सुपरस्टार?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन के दिनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैन्स को भी अपने फेवरेट सितारों की चाइल्डहुड फोटो देखना खूब पसंद है. ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे पहचानने की जद्दोजहद में लोग लग गए हैं. जहां कुछ लोग फोटो देखकर इस सुपरस्टार को पहचान जा रहे हैं, वहीं कुछ लोग माथापच्ची करने के बाद भी इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. क्या आपने पहचाना की मां की गोद में नजर आने वाला ये बच्चा कौन है? नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं...

बता दें, मां की गोद में नजर आने वाला ये छोटा बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं. जी हां, ये फोटो सलमान खान की है, जिन्हें उनकी मां सलमा खान ने अपनी गोद में उठाया हुआ है. इस फोटो में सलमान काफी छोटे और प्यारे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

बात करें सलमान खान की तो उन्हें आखिरी बार दिशा पटानी के साथ फिल्म ‘राधे' में देखा गया था. यह फिल्म पर्दे पर अपना जादू बिखेरने में नाकाम रही थी. वहीं अब 2 अक्टूबर से सलमान खान बिग बॉस 15 होस्ट करने जा रहे हैं. सलमान के फैन्स उन्हें एक बार फिर से बिग बॉस को होस्ट करते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. आने वाले दिनों में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं.

Also Watch This Video: एथनिक पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही सारा अली खान:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Photo, Salman Khan Childhood Photo, Salman Khan Unseen Photo, Salma Khan, Salman Khan Cute Photo, Salman Khan Young Photo, Salman Khan Video, Salman Khan Viral Video, Tiger 3, Bollywood Quiz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com