सोशल मीडिया के इस जमाने में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से जुड़ी छोटी से छोटी बात उनके फैंस तक बेहद आसानी से पहुंचती रहती है. कई बार तो सेलिब्रिटीज खुद अपने बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपडेट देते हैं, तो कई बार अन्य स्रोतों से जानकारी फैंस तक पहुंच जाती है. इसी तरह से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में अचानक सामने आ जाती हैं और उन्हें देख कर उनके फैंस के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है. ऐसे ही एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर के बचपन की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना किसी चैलेंज से कम नहीं है.
फोटो में आप एक बच्चे को देख सकते हैं, जिसमें वह स्वेटर में दिखाई दे रहा है. यह बच्चा कैमरे की तरफ देख बड़े ही प्यार से मुस्कुरा रहा है. आपको बता दें यह बच्चा आज के टाइम में बॉलीवुड के सक्सेसफुल डायरेक्टर्स में से एक हैं. इनके साथ आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक काम कर चुके हैं. अगर अब भी आप इन्हें नहीं पहचान पाए तो बता दें कि यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जोहर हैं. करण जोहर की ये फोटो बहुत ही क्यूट है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

गौरतलब है कि करण जोहर पिछले कई सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और उनके नाम का डंका अब तक बज रहा है. करण जोहर ने बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों जैसे कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, ए दिल है मुश्किल, स्टूडेंट ऑफ़ द इयर आदि को डायरेक्ट किया है. इन दिनों करण जोहर कॉफ़ी विद करण के सातवें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. हर बार की तरह उनका यह सीजन भी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. तो कैसी लगी आपको करण जोहर के बचपन की ये फोटो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
VIDEO: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे कल सुबह पहुंचे एयरपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं