मोहब्बतें फेम हीरो जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) तो आपको याद ही होंगे. जी हां, हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनों नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से उन्होंने लड़कियों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली. जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में जुगल हंसराज काफी छोटे और प्यारे लग रहे हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले भी रेखा के साथ जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो सामने आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुगल हंसराज और रेखा के बीच काफी गहरा रिश्ता है. इस बार जो फोटो वायरल हो रही है, वह भी बेहद क्यूट है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेखा ने कितने प्यार से जुगल हंसराज को गले लगाया हुआ है और वे बहुत खुश हैं. वहीं जुगल भी रेखा को देख मुस्कुरा रहे हैं. यकीनन यह प्यारी सी तस्वीर आपका दिल जीत लेगी. सोशल मीडिया यूजर्स भी फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

जुगल हंसराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. वे कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखे गए हैं. बता दें, एक समय ऐसा भी था जब जुगल हंसराज की क्यूटनेस पर शाहरुख, सलमान और आमिर से भी ज्यादा लड़कियां फिदा थीं. वहीं इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों से पूरी तरह गायब हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ सेटल्ड हैं. जुगल अपनी पत्नी जैस्मिन और बेटे के साथ अमेरिका में रहते हैं.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं