विज्ञापन

रेखा जिस बच्चे को देख खुशी से झूम उठीं, बड़ा होकर बना 90s का सबसे गुड लुकिंग हीरो, हिलाया था शाहरुख-सलमान-आमिर का करियर

रेखा के साथ दिखाई दे रहा यह बच्चा एक टाइम में शाहरुख-आमिर और सलमान जैसे दिग्गज हीरो को कड़ी टक्कर देता था. आज भी इनकी क्यूटनेस पर लड़कियां फिदा हैं. आप पहचान पाए इन्हें?

रेखा जिस बच्चे को देख खुशी से झूम उठीं, बड़ा होकर बना 90s का सबसे गुड लुकिंग हीरो, हिलाया था शाहरुख-सलमान-आमिर का करियर
रेखा के साथ खड़ा यह बच्चा है सुपरस्टार

मोहब्बतें फेम हीरो जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) तो आपको याद ही होंगे. जी हां, हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनों नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से उन्होंने लड़कियों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली. जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में जुगल हंसराज काफी छोटे और प्यारे लग रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेखा के साथ जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो सामने आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुगल हंसराज और रेखा के बीच काफी गहरा रिश्ता है. इस बार जो फोटो वायरल हो रही है, वह भी बेहद क्यूट है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेखा ने कितने प्यार से जुगल हंसराज को गले लगाया हुआ है और वे बहुत खुश हैं. वहीं जुगल भी रेखा को देख मुस्कुरा रहे हैं. यकीनन यह प्यारी सी तस्वीर आपका दिल जीत लेगी. सोशल मीडिया यूजर्स भी फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जुगल हंसराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. वे कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखे गए हैं.  बता दें, एक समय ऐसा भी था जब जुगल हंसराज की क्यूटनेस पर शाहरुख, सलमान और आमिर से भी ज्यादा लड़कियां फिदा थीं. वहीं इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों से पूरी तरह गायब हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ सेटल्ड हैं. जुगल अपनी पत्नी जैस्मिन और बेटे के साथ अमेरिका में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: सुनीता आहूजा की 7 फोटो, एक्ट्रेसेस को छोड़ गोविंदा ने की मां की पसंद से शादी, 24 साल में बने हसबैंड नंबर 1

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com