ओटीटी की दुनिया में हर दिन नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि अंदर तक झकझोर देती हैं. खासकर तब, जब स्क्रीन पर दिख रही कहानी किसी राइटर की कल्पना नहीं बल्कि असल जिंदगी की घटना पर आधारित हो. भारत में कई ऐसे मामले हुए हैं जिन्होंने पूरे देश को हैरान कर दिया था. इन्हीं घटनाओं से प्रेरित होकर कुछ शानदार वेब सीरीज बनाई गईं, जिनमें सस्पेंस है, इमोशन है, रहस्य है और ऐसी कहानी है जो एपिसोड खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमती रहती है. अगर आपको रियल स्टोरी पर बेस्ड कंटेंट पसंद है, तो ये 5 वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
राख
इन दिनों प्राइम वीडियो पर आई 'राख' खूब चर्चा बटोर रही है. ये सीरीज देश के सबसे चर्चित रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है. साल 1978 में हुए इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया था. सीरीज में उस दौर के डर, सनसनी और अपराध की कहानी को दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है. सोनाली बेंद्रे और अली फजल जैसे कलाकार इसे और भी दमदार बनाते हैं. अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज जरूर ट्राई कर सकते हैं. IMDb पर 'राख' को 7.7 की रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें: फेसबुक पर 'विज्ञान' बना प्यार की वजह, 75 दिन की मोहब्बत, 60 की उम्र में शादी, लगान एक्ट्रेस की प्रेम कहानी
ट्रायल बाय फायर
कुछ हादसे समय के साथ पुराने जरूर हो जाते हैं, लेकिन उनकी यादें कभी फीकी नहीं पड़तीं. 'ट्रायल बाय फायर' ऐसी ही एक कहानी है. ये सीरीज दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित है, जिसने साल 1997 में पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. सीरीज में हादसे के बाद इंसाफ की लंबी लड़ाई को बेहद भावुक और असरदार तरीके से दिखाया गया है. इसे देखते हुए कई बार आंखें नम भी हो सकती हैं. 'ट्रायल बाय फायर' को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है, जो इसकी दमदार कहानी को साबित करती है.
द रेलवे मैन
साल 1984 की भोपाल गैस त्रासदी को भारत के सबसे दर्दनाक हादसों में गिना जाता है. 'द रेलवे मैन' उसी घटना पर बनी एक शानदार सीरीज है. लेकिन इसकी खास बात ये है कि इसमें उन लोगों की बहादुरी को भी दिखाया गया है जिन्होंने मुश्किल हालात में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. दमदार एक्टिंग और मजबूत कहानी इसे बेहद खास बना देती है. 8.5 IMDb रेटिंग के साथ 'द रेलवे मैन' इस लिस्ट की सबसे पसंद की जाने वाली सीरीज में शामिल है.
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स
अगर आपको रहस्यमयी कहानियां पसंद हैं तो ये सीरीज आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेगी. दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को चौंका दिया था. आज भी इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. 'हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स' उन्हीं सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करती है. हर एपिसोड के साथ कहानी और ज्यादा रहस्यमयी होती जाती है. 'हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स' को IMDb पर 8.3 की मजबूत रेटिंग मिली है.
भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री
पैरानॉर्मल कहानियों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' एक बेहतरीन विकल्प है. ये सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जिंदगी और उनसे जुड़े रहस्यों पर बेस्ड है. सीरीज में ऐसे कई पल हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या सच में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें साइंस अभी तक पूरी तरह समझ नहीं पाई है.
वीकेंड पर क्या देखें, तो ये 5 नाम जरूर याद रखें
क्राइम, रहस्य, हादसे, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इन वेब सीरीज को बाकी कंटेंट से अलग बनाता है. सबसे खास बात ये है कि ये कहानियां किसी काल्पनिक दुनिया की नहीं बल्कि उन घटनाओं की हैं जिन्हें कभी पूरे देश ने सुर्खियों में देखा था. अगर आप ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जो सिर्फ टाइमपास नहीं बल्कि एक अलग अनुभव दें, तो ये पांचों सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. IMDb पर 8.2 रेटिंग पाने वाली 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' रहस्य पसंद करने वालों को खूब पसंद आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं