मराठी गानों की मांग बढ़ती जा रही है, जिसकी चर्चा इन दिनों श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा के नए गाने से हो चुकी है. हालांकि इससे पहले एक गाना, जिसे यूट्यूब पर 540 मिलियन मिल चुके हैं. वह मराठी गाना आज हिंदी दर्शकों के बीच पॉपुलर है क्योंकि 2024 में मराठी वर्जन के बाद बॉलीवुड ने इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया था. इस गाने में गुलाबी साड़ी पहने लड़की की गांव के रहने वाले लड़के द्वारा तारीफ दिखाई गई, जिसे लोगों ने इतना पसंद किया कि 2024 में खूब वायरल हुआ. सेलेब्स से लेकर आम लोगों ने इस गाने पर खूब रील बनाई. आइए आपको बताते हैं कि हम किस मराठी गाने के बारे में बात कर रहे हैं...
2024 का पॉपुलर मराठी गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह गुलाबी साड़ी गाना है, जो दो साल में भारत का सबसे वायरल मराठी गाना बन गया है. इस गाने ने सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेशों में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी. जबकि इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और शादी-पार्टियों में यह गाना आज भी पॉपुलर है. इसके चलते यूट्यूब पर 540 मिलियन व्यूज मिले. गाने को संजू राठौड़ ने गाया और लिखा था. जबकि संगीत गौरव राठौड़ ने दिया था.
गुलाबी साड़ी गाने के लिरिक्स
काजल लौनी आले मैं आज
आसा नाका बाघू आहो, येते माला लाज
केला श्रृंगार आज घटलाया
साज दिस्ते में भारी, जानू अप्सरा मी खास
अय्य, नखरे वाली कुठे निगाही?
घलुनी साडी लाल-गुलाबी
पागल करते तुझे मोरनिशी चल
गुलाबी साडी आनी लाली लाल-लाल
दिस्ते में भारी, राजा, फोटो माझा कध
गुलाबी साडी आनी लाली लाल-लाल दिस्ते
में भारी, राजा, फोटो माझा कध
झाला बंद आता चौड़ा, मान वर्ती ठीक है ना!
फोटो देखकर ऐसा लगना कि देखो, माहौल टाइट है
मस्त खुशी से पागल होकर माझी करीं तकिया लड़ाई
माझा हौदे पगार, गिफ्ट करतो रिंग-लाइट
ये भी पढे़ं- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, दो महीने में पॉपुलर, रोमांटिक गाने में प्रेमिका की तारीफ में सूफी बोल ने जीते दिल
गाने का मतलब
'काजल लावून आले मी आज, असा नका बघू अहो, येते मला लाज' का मतलब आज मैं काजल लगाकर और सज-संवरकर आई हूं.
मुझे ऐसे मत देखो, मुझे शर्म आ रही है. 'केला शृंगार आज घातलाया साज, दिसते मी भारी, जणू अप्सरा मी खास' का मतलब मैंने आज खास तरह से श्रृंगार किया है. मैं बहुत सुंदर लग रही हूं, मानो कोई अप्सरा हूं. 'अय्या, नखरेवाली कुठे निघाली?' का मतलब
अरे, यह नखरे वाली कहां जा रही है?
आगे 'घालुनी साडी लाल-गुलाबी' का मतलब लाल और गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर निकली है. 'पागल करते तुझी मोरनीशी चाल' का तुम्हारी मोरनी जैसी चाल लोगों को दीवाना बना देती है. 'गुलाबी साडी आनी लाली लाल-लाल, दिसते मी भारी राजा, फोटो माझा काढ' मैंने गुलाबी साड़ी और लाल रंग का सिंदूर लगाया है. मैं बहुत खूबसूरत लग रही हूं, ओ प्रिय मेरी एक तस्वीर तो खींचो.
2026 में हिंदी में हुआ पॉपुलर
2024 में वर्ल्डवाइड वायरल होने के बाद गुलाबी साड़ी गाने को 2026 में धमाल 4 फिल्म के गाने में इस्तेमाल किया गया. इस गाने में रितेश देशमुख नजर आए थे. इसे फैंस ने काफी पसंद किया.
ये भी पढे़ं- पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दर्द बयां करने वाला भोजपुरी गीत, भिखारी ठाकुर ने 109 साल पहले बोए थे बीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं