विज्ञापन

2 साल पुराना हॉरर फिल्म का गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ लोगों ने देखा, मधुबंती की आवाज और सचिन-जिगर का म्यूजिक बना बाजा तोड़

हम बात कर रहे हैं हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की. इस फिल्म का गाना था 'आज की रात'.इस गाने ने पूरे यूट्यूब कम्यूनिटी को झूमने पर मजबूर कर दिया.

2 साल पुराना हॉरर फिल्म का गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ लोगों ने देखा, मधुबंती की आवाज और सचिन-जिगर का म्यूजिक बना बाजा तोड़
2 साल पुराना हॉरर फिल्म का गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ लोगों ने देखा
NDTV

दो साल पहले एक फिल्म आई थी. यह फिल्म ना केवल कहानी से बल्कि अपनी गानों की वजह से भी हिट रही थी. फिल्म ने केवल दर्शकों को डराया बल्कि खूब हंसाया भी. इस हॉरर फिल्म का एक गाना है,जिसे यूट्यूब पर इतना पसंद किया गया है कि उसके व्यूज 100 करोड़ से ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की. इस फिल्म का गाना था 'आज की रात'.इस गाने ने पूरे यूट्यूब कम्यूनिटी को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

गाने को मिले 1 बिलियन व्यूज

'आज की रात' में सचिन-जिगर का म्यूजिक है. मधुबंती बागची की जादुई आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल ने इस गान को हिट बनाया. तमन्ना भाटिया के खूबसूरती और डांस ने इसे क्लासी, सेंसस और मॉडर्न ट्रैक बना दिया. अब यह गाना यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज पार कर चुका है और अभी भी ट्रेंडिंग में है. यह सिर्फ गाना नहीं, एक पूरा पार्टी एंथम बन गया है.

गाने की कहानी और खासियत

'आज की रात' को सचिन-जिगर ने गजल और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स का अनोखा मेल बनाया. मधुबंती बागची ने खुद बताया कि शुरुआती रिकॉर्डिंग से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं. उन्होंने कई टेक लिए, 90 के दशक की वोकल स्टाइल का अध्ययन किया और गाने को सेंसस लेकिन क्लासी अंदाज दिया. अमिताभ भट्टाचार्य के बोल में उर्दू की नजाकत और आधुनिक लाइटनेस दोनों है. यह गाना बिलबोर्ड इंडिया पर 13 हफ्ते नंबर 1 रहा और फिल्मफेयर में मधुबंती को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिलाया.

स्त्री 2 के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया. जबकि निर्माता दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे थे. फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी. फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपरशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं. तमन्ना भाटिया स्पेशल अपीयरेंस में 'आज की रात' पर नजर आती हैं. फिल्में में वरुण धवन और अक्षय कुमार के कैमियो भी हैं. फिल्म ने भारत में करीब 627 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड लगभग 875-880 करोड़ कमाए, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े हिट्स में शामिल है. बजट कम होने के बावजूद यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: 2026 के हर कॉर्पोरेट एम्प्लॉई पर फिट बैठता है 1974 का सुपरहिट गाना, जीनत अमान की शानदार परफॉर्मेंस, लता मंगेशकर की आवाज से बना सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ki Raat, Aaj Ki Raat 1 Billion Views, Aaj Ki Raat Dance, Aaj Ki Raat Dance Video, Tamannaah Bhatia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com