विज्ञापन

तमन्ना भाटिया ने छठ पर्व पर किया स्पेशल गाना, शूटिंग से पहले समझा व्रत का महत्व और महिमा

तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म द वन के लिए एक छठ स्पेशल सॉन्ग रिकॉर्ड किया. एक्ट्रेस इसे बेहद खास और ऑथेंटिक बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने शूटिंग शुरू होने से पहले इस पर्व की महिमा को समझा.

तमन्ना भाटिया ने छठ पर्व पर किया स्पेशल गाना, शूटिंग से पहले समझा व्रत का महत्व और महिमा
तमन्ना भाटिया के लिए बहुत अहम था छठ पर्व की महिमा को समझना
Social Media
नई दिल्ली:

‘द वन' का ‘छठी मैया' गाना सिर्फ एक भक्ति गीत नहीं है बल्कि यह फिल्म की कहानी और उसकी लोककथा वाली दुनिया से भी जुड़ा हुआ है. गाने में छठ पूजा की परंपरा और उससे जुड़ी आस्था को खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमें तमन्ना भाटिया एक अहम भूमिका में नजर आती हैं. फिल्म में छठ पूजा का खास महत्व है इसलिए तमन्ना चाहती थीं कि इसे सिर्फ एक गाने की तरह पेश न किया जाए, बल्कि इसकी परंपरा और भावनाओं को भी सही तरीके से समझा जाए. यही वजह थी कि शूटिंग से पहले उन्होंने छठ पूजा के बारे में विस्तार से जाना और यह समझने की कोशिश की कि बिहार और पटना में इस पर्व को किस तरह मनाया जाता है.

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए तमन्ना कहती हैं, “मैं हमेशा से छठ पूजा को बहुत श्रद्धा के साथ देखती आई हूं. गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने इस परंपरा की अहमियत और बिहार और पटना में इसे किस तरह मनाया जाता है, इसे समझने में समय बिताया. सच कहूं तो इसकी ताकत और लोगों की आस्था देखकर मैं हैरान थी. छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मुझे लगा कि मैं उनसे बहुत गहराई से जुड़ गई हूं. छठ पूजा ‘द वन' का एक बेहद अहम हिस्सा है और मैं इस परंपरा को किसी और तरह से महसूस नहीं करना चाहती थी.”

‘छठी मैया' गाने के जरिए फिल्म की लोककथा और फैंटेसी की दुनिया भी दर्शकों के सामने और खुलकर आती है. गाने को विशाल मिश्रा ने गाया और कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं. इसकी कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. गाना जी म्यूजिक के म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

‘द वन' भारतीय लोककथाओं को फैंटेसी, एडवेंचर, रहस्य और रोमांस के साथ एक बड़े सिनेमाई अनुभव में पेश करने की कोशिश करती है. फिल्म में टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर साथ आए हैं. फिल्म की दुनिया को कॉमिक बुक ‘द लीजेंड ऑफ वन' के जरिए भी आगे बढ़ाया गया है, जो दर्शकों को इस कहानी के बड़े लोककथा संसार से परिचित कराती है.

यह भी पढ़ें: 32 दिन से बॉक्स ऑफिस पर है इस फिल्म का जलवा, नोरा फतेही को पड़ी 3 करोड़ की पैनल्टी, पढ़ें: Entertainment की Top-5 खबरें

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक इकाई, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर ‘द वन' प्रस्तुत कर रहा है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. अरुणाभ कुमार ने फिल्म की कहानी लिखी है और दीपक मिश्रा ने इसका निर्देशन किया है. मनु आनंद इसके डीओपी और विजुअल डायरेक्टर हैं. फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है. ‘द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में लोककथा, फैंटेसी, रहस्य, रोमांस और एडवेंचर का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाने का वादा करता है.

ये Video भी देखें: Jimmy Shergill ने बताया कि जिंदगी में उन्हें इस चीज के खोने का सबसे ज्यादा डर लगता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannaah Bhatia, The Vvaan Movie Budget, Chhathi Maiya Song, Chhath Puja, Sidharth Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com