बॉलीवुड में अतरंगी एक्सप्रेशन क्वीन्स की अगर बात की जाए तो श्रीदेवी और करीना कपूर ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों के दिल जीते हैं. श्रीदेवी को चाहें मिस हवा-हवाई के तौर पर याद करें या उनकी फिल्म सदमा की बात करें श्रीदेवी ने अलग-अलग एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसाया भी रुलाया भी कुछ इसी तरह की कला में माहिर हैं करीना कपूर जिन पर 'एक्सप्रेशन क्वीन' का टाइटल बिल्कुल फिट बैठता है. उनकी अदाएं चाहें गीत के किरदार में देखें या कभी खुशी कभी गम की पू के रूप में करीना ने भी साबित किया है कि वह एक्सप्रेशन के मामले में बेताज बादशाह है. उनकी इन्हीं अदाओं की वजह से उनका निक नेम बेबो भी खासा पॉपुलर है. करीना का निक नेम इतना ज्यादा चर्चा में रहता है कि इस पर गाना भी बन चुका है. जी हां करीना वो पहली एक्ट्रेस हैं जिनके नाम पर गाना बना है.
करीना के नाम पर बना गाना
करीना कपूर के नाम पर गाना साल 2009 में आई फिल्म 'कमबख्त इश्क' में आया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड रोल में थे. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम था 'बेबो मैं बेबो'. ये गाना पूरी तरह करीना कपूर को डेडिकेटेड था और करीना के नखरों पर पूरी तरह फिट भी बैठता है. इस गाने के बोल अन्विता दत्त गौतम ने लिखे थे. म्यूजिक से इसे एक पेपी डांस नंबर बनाया अनु मलिक, सलीम-सुलेमान और आरडीबी ने और अलीशा चिनॉय ने अपनी स्टाइलिश सिंगिंग से इसमें चार चांद लगा दिए.
ये गाना करीना के यादगार गानों में से एक है. इन यादगार गानों की बात करें तो छम्मक छल्लो, फेविकोल से, हलकट जवानी, बोले चूड़ियां, यू आर माय सोनिया, तारीफां, नगाड़ा नगाड़ा बजा जैसे कई जबरदस्त नंबर हैं. करीना कपूर भले ही फिल्मी पर लंबे समय से अपने गीत टाइप के किसी किरदार में नजर नहीं आई हैं लेकिन पब्लिक इवेंट्स में अपने एक्सप्रेशन और बात करने के अंदाज से वह याद दिला देती हैं कि बॉलीवुड की बेबो वही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं