विज्ञापन

महाभारत के भीम को एयरपोर्ट से लिया हिरासत में, सौरव गुर्जर ने दिया शादी का झांसा, महिला ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

स्टार प्लस की महाभारत के भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरव गुर्जर पर विवाह का झांसा देकर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

महाभारत के भीम को एयरपोर्ट से लिया हिरासत में, सौरव गुर्जर ने दिया शादी का झांसा, महिला ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
महाभारत एक्टर सौरव गुर्जर को पुलिस ने लिया हिरासत में
नई दिल्ली:

स्टार प्लस की महाभारत के भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और पहलवान सौरव गुर्जर को कथित तौर पर विवाह का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. दरअसल, महिला ने अगस्त में गाचीबोवली थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि वह पांच साल से अधिक समय से सौरव के साथ रिश्ते में थी. महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि सौरव ने उससे विवाह करने का वादा किया था, लेकिन बाद में ‘‘धोखा दिया और शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न किया.''

एयरपोर्ट पर लिया हिरासत में 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरव के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उसे 18 सितंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लेकर हैदराबाद लाया गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे गिरफ्तार करके यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.'' अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ अमेरिका और भारत में अलग-अलग स्थानों पर रहा और इस दौरान उसके भविष्य एवं विवाह को लेकर उसे आश्वासन देता रहा. 

ये भी पढे़ं- 12 साल बाद हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या आए साथ, ये प्रेम मोल लिया गाना किया रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज के कायल फैंस 

महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि जब आरोपी अमेरिका में था, तब उसने उससे कहा था कि दोनों को भारत में बसकर अपने कारोबार में साथ काम करना चाहिए. अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उस पर भरोसा करते हुए उसने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके साथ रहने के इरादे से अलग-अलग स्थानों पर गई. अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के व्यवहार के कारण उसे मानसिक उत्पीड़न, भावनात्मक परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा. 

हैदराबाद जाने में की मदद

अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक फिर उसके साथ रहा, जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया. अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि बाद में सौरव ने उसे हैदराबाद जाने में मदद की, लेकिन फिर अपने वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. 

ये भी देखें- WWE के खतरनाक Wrestler ने रणवीर इलाहाबादिया को दी मारने की धमकी?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat, Bheem, Saurav Gurjar, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com