विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

तापसी पन्नू का ट्वीट हुआ वायरल, बोलीं- किसी को इतना मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए और जब...

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी को इतना मत डराओ कि उसका डर ही खत्म हो जाए.

तापसी पन्नू का ट्वीट हुआ वायरल, बोलीं- किसी को इतना मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए और जब...
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का डर को लेकर ट्वीट हुआ वायरल
  • तापसी पन्नू का डर को लेकर वायरल हुआ ट्वीट
  • एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को इतना मत डराओ कि उसका डर ही खत्म हो जाए
  • तापसी पन्नू के ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपने विचारों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर भी बेबाकी से अपनी राय पेश करती हुई दिखाई दे रही हैं. हाल ही में तापसी पन्नू का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी को इतना मत डराओ कि उसका डर ही खत्म हो जाए. तापसी पन्नू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने ट्वीट में लिखा, "किसी को इतना मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए. और जिसको डर नहीं होता ना, उससे थोड़ा डरना चाहिए." इससे पहले एक्ट्रेस ने रिया चक्रवर्ती को लेकर भी ट्वीट किया था, जिसमें वह एक्ट्रेस का समर्थन करती नजर आई थीं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "सारी औरतें, जो खुद से ज्यादा सफल आदमी के साथ हैं, वह सब पैसों की लालची नहीं हैं. और बाकी के लिए, सच्चाई और जांच एजेंसियां ​​अपना काम करेंगी. एक समय में एक ही कदम." तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर भी लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आखिरी बार फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस महिलाओं के खिलाफ हुई घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हुई दिखाई दी थीं. तापसी पन्नू की इस फिल्म को बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में एक्ट्रेस के काम ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसके अलावा तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'हसीन दिलरुबा' और 'रश्मि रॉकेट' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. फिल्मों से इतर तापसी पन्नू ने अपने बेबाक विचारों से भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, Taapsee Pannu Tweet, Taapsee Pannu Tweet On Fear, Taapsee Pannu Twitter, Taapsee Pannu Tweet Viral On Fear
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com