1994 भारत के लिए एक यादगार साल रहा. मिस यूनिवर्स कंपटीशन में हमारे देश ने पहली दफा कामयाबी का झंडा गाड़ा. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनीं और अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया. विश्व सुंदरी बनने के बाद सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘दस्तक' के साथ सुष्मिता ने बॉलीवुड में दस्तक दी और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Daughter) ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों को गोद लिया. सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने उनकी ही तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं.
गौरतलब है कि सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं. वहीं एक्ट्रेस की बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर रेने को एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. रेने (Renee Sen) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे काफी ग्लैमरस दिख रही थीं. इस फोटो में उनके साथ सुष्मिता सेन भी थीं. फोटो में रेने ने रफल साड़ी पहनी थी और गले में एक हेवी नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया था. रेने को साड़ी में देख जहां लोग हैरान थे तो वहीं लोगों को उनका मेकओवर पसंद आ रहा था. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'रेने का मेकओवर अच्छा है. बिना चश्मा और इस लुक में उन्हें पहचानना मुश्किल है'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Daughter Renee Photo) की बेटी रेने अपनी मां की तरह टैलेंटेड हैं. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि वे शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं. 13 मिनट की इस फिल्म में रेने ने साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं. आने वाले दिनों में रेने सेन कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं