सनी देओल अगले महीने फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. लेकिन उससे पहले सनी देओल की लगातार तीन हफ्ते में तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आने वाले 20 दिन के अंदर सनी देओल ने तीन बड़ी हिट फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं.
कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
दरअसल पीवीआर इनॉक्स सनी देओल और राजकुमार संतोषी की शानदार विरासत का जश्न मना रहा है. इसके लिए वे 90 के दशक की तीन यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फिर से रिलीज कर रहे हैं. इस रेट्रोस्पेक्टिव की शुरुआत 24 जुलाई को 'दामिनी' से होगी, इसके बाद 31 जुलाई को 'घातक' और 7 अगस्त को 'घायल' को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. यह दर्शकों को 14 अगस्त, 2026 को 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर इन क्लासिक फिल्मों का अनुभव करने का मौका देता है. यह पहल भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्ममेकर-एक्टर जोड़ी को सम्मान देती है और साथ ही पुराने फैंस और नई पीढ़ी के दर्शकों को इन यादगार फिल्मों को एक बार फिर थिएटर में देखने के लिए आमंत्रित करती है.

फिल्मों के बारे में
बात करें फिल्म 'दामिनी' की तो यह फिल्म पहली बार साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया गया था. 'दामिनी' में सनी देओल के साथ ऋषि कपूर,मीनाक्षी शेषाद्री और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं फिल्म 'घातक' में साल 1996 में सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. 'घायल' की सनी देओल के करियर की कल्ट फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी. इन सभी फिल्मों में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं