विज्ञापन

2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर छोड़ा भूत बंगला, पेड्डी और धुरंधर को पीछे,हर कुछ देर में कहानी लेती है नया मोड़

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'इक्का' इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर है. सनी देओल और अक्षय खन्ना की यह कोर्टरूम थ्रिलर लगातार ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर है. फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ दिया है.

2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर छोड़ा भूत बंगला, पेड्डी और धुरंधर को पीछे,हर कुछ देर में कहानी लेती है नया मोड़
नेटफ्लिक्स पर इस कोर्टरूम थ्रिलर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी छोड़ा पीछे!
NDTV

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें आखिर तक अंदाजा न लगे कि अगला मोड़ क्या होगा, तो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी थ्रिलर छाई हुई है जिसने दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. करीब 2 घंटे 20 मिनट लंबी यह फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई. इतना ही नहीं, इसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ दिया. कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और लगातार आते ट्विस्ट इस फिल्म को शुरुआत से आखिर तक दिलचस्प बनाए रखते हैं. अगर वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान है, तो यह फिल्म आपकी वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 24 साल पहले श्रेया घोषाल ने सिर्फ रिहर्सल में गाया था ये गाना, बन गया शाहरुख खान की फिल्म का कल्ट सॉन्ग, आज भी सदाबहार

रिलीज के साथ ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई

10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'इक्का' इस समय प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्मों में शामिल है. रिलीज के बाद से ही यह पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना पहली बार साथ नजर आए हैं, जिसकी भी काफी चर्चा हो रही है.

कोर्टरूम ड्रामा में छिपा है पूरा सस्पेंस

फिल्म की कहानी मशहूर वकील अर्जुन मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पहचान ऐसे वकील के रूप में है जो कभी केस नहीं हारते और सिर्फ बेगुनाह लोगों की पैरवी करते हैं. उनकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक बड़े कारोबारी के बेटे शौर्यमन गौर पर मर्डर का आरोप लगता है. पहले अर्जुन इस केस से दूरी बना लेते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि आखिरकार उन्हें यही मामला संभालना पड़ता है.

क्लाइमैक्स तक बना रहता है सस्पेंस

केस आगे बढ़ने के साथ कहानी में लगातार नए खुलासे होते हैं. हर मोड़ पर ऐसा ट्विस्ट आता है, जो पिछली कहानी का पूरा हिसाब बदल देता है. यही वजह है कि फिल्म आखिर तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है.

'धुरंधर: द रिवेंज' को भी छोड़ा पीछे

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'इक्का' पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' फिलहाल नौवें स्थान पर है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में 'इक्का' सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं 'इक्का' ने नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार की भूत बंगला और राम चरण की फिल्म पेड्डी को भी पीछे छोड़ दिया है. 'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ikka, Netflix, Ikka Film, Bhooth Bangla, Dhurandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com