विज्ञापन

क्या सनी देओल और राजकुमार संतोषी के बीच था झगड़ा? 30 साल बाद खुद एक्टर ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड के दो दिग्गज नाम निर्देशक राजकुमार संतोषी और एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं.

क्या सनी देओल और राजकुमार संतोषी के बीच था झगड़ा? 30 साल बाद खुद एक्टर ने बताई सच्चाई
राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने झगड़े के चलते नहीं किया साथ काम?
NDTV

बॉलीवुड के दो दिग्गज नाम निर्देशक राजकुमार संतोषी और एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. यह जोड़ी एक लंबे अंतराल के बाद अपनी मच-अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947' (लाहौर 1947) के जरिए दर्शकों के सामने आ रही है. यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बीच, एक सवाल जो लंबे समय से गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ था, वह यह था कि आख़िर इस सफल और पावरफुल जोड़ी ने ‘घायल', ‘दामिनी' और ‘घातक' जैसी कल्ट क्लासिक्स देने के बाद इतने लंबे समय तक साथ काम क्यों नहीं किया? बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर यह सुगबुगाहट रहती थी कि क्या दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई अनबन या मनमुटाव (झगड़ा) हो गया था, जिसके चलते इन्होंने दूरी बना ली?

क्या थी सालों तक साथ काम न करने की असली वजह?

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने सीधे तौर पर यह सवाल उठाया और पूछा कि क्या उनके बीच किसी विवाद या मतभेद के कारण इतने साल का गैप आया, तो अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि, "वे सब मेरा इंतजार कर रहे थे!"

ये भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गानों में शामिल, 2 साल में बना सेट, 105 बार लिखे गए बोल, स्टूडियो के बाथरूम में हुआ रिकॉर्ड

इसके बाद ख़ुद सनी देओल ने इन तमाम अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया. इन अटकलों को ख़ारिज करते हुए सनी देओल ने खुलकर बात की और बताया कि इसके पीछे कोई पर्सनल मनमुटाव नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के समीकरण और सही समय की बात थी.

अफवाहों को ख़ारिज करते हुए सनी देओल ने अपने बयान में कहा, "नहीं, ऐसा तो कुछ नहीं था. हम लोग काफी समय से साथ में फिल्म करने की कोशिश कर रहे थे. शुरुआती 2000 के दशक में राज जी ने पृथ्वीराज चौहान जैसे कई सब्जेक्ट्स सुनाए थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी क्योंकि उस समय प्रोड्यूसर्स को लगता था कि हम कमर्शियली सेलेबिल (यानी हमारे नाम पर फिल्म नहीं बिकेगी) नहीं हैं. इसलिए बात नहीं बन पाई. फिर 'गदर' चली, उसके बाद मौक़ा मिला. यह कहानी हम कब से लेकर बैठे हुए थे, लेकिन कोई इसे बनाना नहीं चाह रहा था. तो जैसे ही 'गदर 2' हिट हुई, उसके बाद हमारे पास बहुत सारे ऑफर्स आए. हम ख़ुशनक़्मत रहे कि आमिर ख़ान ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई, क्योंकि उन्होंने यह सब्जेक्ट बहुत पहले सुन लिया था और वह इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे. इसके बाद हमने आगे बढ़ने का फैसला किया."

दर्शकों को है फिल्म का बेसब्री से इंतजार

सनी देओल के इस स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि पर्दे के पीछे किसी भी तरह के झगड़े या अनबन की ख़बरें महज एक अफवाह थीं. असल वजह सही समय, मुनाफे के समीकरण और एक ऐसे दमदार बैनर या निर्माता का न होना था जो इतने बड़े ऐतिहासिक बजट और विषय पर दांव लगा सके. अब जब आमिर ख़ान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, तो फैन्स एक बार फिर से इस दिग्गज जोड़ी के इतिहास रचने का इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Rajkumar Santoshi, Sunny Deol  film, Rajkumar Santoshi Movies, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com