बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पत्रकार के सवाल के जवाब में सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर टिप्पणी की. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स एक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग बयान को ठीक से समझने की बात भी कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 15 एपिसोड और करोड़ों यादें, रामायण से पहले दूरदर्शन पर सुपरहिट हुआ था ये शो, चलती ट्रेन में हुई हर एपिसोड की शूटिंग
ऐसा क्या कहा सनी पाजी ने?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा, "आप पाकिस्तान को एक देश के रूप में कैसे देखते हैं?" वायरल वीडियो के अनुसार, इसके जवाब में एक्टर ने कहा, "अगर भारत मेरी मां है, तो पाकिस्तान मेरी मां की बहन यानी मेरी मौसी है. हम सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं." इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कई यूजर्स ने पाकिस्तान को लेकर अभिनेता की टिप्पणी पर सवाल उठाए और अपनी नाराजगी जाहिर की. वायरल वीडियो के बाद कई यूजर्स एक्टर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
During the promotion of actor Sunny Deol's upcoming movie Batwara 1947, a journalist asked him, How do you see Pakistan as a nation?
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 3, 2026
Sunny Deol replied, If India is my mother, then Pakistan is my mother's sister - my aunt. We are all connected to each other.
Pakistan has always… pic.twitter.com/VzfP8e6Hiv
14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बंटवारा 1947 के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी लगभग 3 दशक बाद बड़े पर्दे पर लौटी है. इससे पहले दोनों की जोड़ी 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी भी लंबे समय बाद साथ दिखाई देगी. इसके 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं