Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' दूसरे दिन 100 करोड़ के पार जाने वाली है. सैकनिल्क के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 128.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्श और 108.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है. फिल्म के 15,954 शो चल रहे हैं. पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन इसका नेट कलेक्शन लगभग 46.20 करोड़ रुपये हो चुका है. इसके और बढ़ने की उम्मीद है.
चौथी फेल की कहानी बॉक्स ऑफिस पर हिट
11 साल से चौथी फेल विजय सालगांवकर ने कानून को छकाकर रखा और अब दृश्यम 3 द कन्क्लूजन में वह आखिरी बार दर्शकों से मुखातिब हुआ. फिल्म की टाइट और ग्रिपिंग कहानी की जमकर हो रही है. फिल्म का बजट लगभग 110-130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म दूसरे दिन ही बजट को वसूल सकती है.
क्या कहते हैं फिल्म के डायरेक्टर
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन के राइटर-डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा, 'दृश्यम द कन्क्लूजन बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि दर्शक इतने सालों से इस दुनिया के साथ जुड़े हुए हैं. हर किसी के पास अपनी थ्योरी, अपनी उम्मीदें और अपने विचार थे कि इस कहानी का अंत कैसे होना चाहिए. मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, लेकिन साथ ही दर्शकों को ऐसा अनुभव देना, जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो.'
फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर उन्होंने कहा, 'अब जब मैं दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, उसके अंत पर चर्चा करते हुए और यह बहस करते हुए देखता हूं कि विजय ने आखिर क्या किया, तो यह मेरे लिए वाकई बेहद संतोषजनक है. मेरे लिए दृश्यम हमेशा से इस बात को लेकर रहा है कि लोग सच को किस तरह देखते और समझते हैं. फिल्म देखने के बाद भी दर्शक जिस तरह इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं, यही इस फ्रेंचाइज़ी को इतना खास बनाता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं