Suhana Khan Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने 2023 में ‘द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सुहाना एक ही फिल्म नाम बना लिया है. फिलहाल वह कई ऐड्स और स्टाइलिश फैशन स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में रहती हैं. सुहाना बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिनके बारे में फैंस हर वक्त जानने के लिए उत्साहित रहते हैं. सुहाना खान और उनकी फैमिली फिल्मों के अलावा नेट वर्थ को लेकर भी कई बार चर्चा में आ चुकी हैं.
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सुहाना के पिता शाहरुख खान के पास कुल 6,300 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जोकि भारत में सबसे अमीर एक्टर हैं. लेकिन किंग खान को छोड़िए क्या आप जानते हैं कि अकेले उनकी बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान की नेटवर्थ कितनी है. सुहाना ने भी 24 साल की छोटी उम्र में अच्छी खासी संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट और ऑनलाइन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सुहाना की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुहाना खान ने यह कमाई मेबेलिन और लक्स जैसे ब्रांडों के विज्ञापन के अलावा स्मार्ट रियल एस्टेट निवेश करके हुई है. खबरों की मानें तो सुहाना ने अपने पिता की तरह ही रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने अलीबाग के थल गांव में 12.91 करोड़ रुपये में एक फार्महाउस खरीदा और फरवरी 2024 में उन्होंने उसी गांव में 9.5 करोड़ रुपये की कीमत की एक और फार्मलैंड खरीदी है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान अब अपनी अगली बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘किंग' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके पिता शाहरुख खान एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है और यह 2025 में स्क्रीन पर आ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं