विज्ञापन

नई नवेली का ट्रेलर रिलीज, भाभी 'डायन' है या परफेक्ट बहू देखें यामी गौतम की फिल्म का मजेदार ट्रेलर

यामी गौतम की आने वाली फिल्म नई नवेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यामी की इस नई पेशकश को फैन्स की तरफ से काफी प्यार भी मिल रहा है. आप भी देखें नई नवेली का ट्रेलर.

नई नवेली का ट्रेलर रिलीज, भाभी 'डायन' है या परफेक्ट बहू देखें यामी गौतम की फिल्म का मजेदार ट्रेलर
नई नवेली का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर  'नई नवेली' में उनका किरदार 'मोहिनी' वैसा नहीं है जैसा आप सोचते हैं और इसी बात ने उन्हें इस रोल की तरफ अट्रैक्ट किया. जब मेकर्स अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो ने बुधवार को 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज किया, तो यामी ने मोहिनी का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए कहा, "मोहिनी की जिस बात ने मुझे अट्रैक्ट किया, वह यह है कि वह वैसी नहीं है जैसा आप सोचते हैं. उसमें एक अपनापन और जानी-पहचानी सी बात है, लेकिन साथ ही एक रहस्य भी है जो धीरे-धीरे खुलता है."

उन्होंने आगे कहा, "नई नवेली ने मुझे एक ऐसे किरदार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया जो परिवार, ह्यूमर, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन के बीच आसानी से ढल जाता है, और फिर भी दिल से जुड़ा रहता है. बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो और अमेजन MGM स्टूडियोज की टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था. मैं सच में उत्साहित हूं कि इस दशहरा दर्शक मोहिनी से मिलें और खुद उसे जानें."

मेरठ में सेट यह फिल्म एक ऐसी नई बहू के इर्द-गिर्द घूमती है जो ऊपर से एकदम परफेक्ट लगती है, साथ ही एक अजीब परिवार और एक अनपेक्षित रहस्य की कहानी है. हमें अवस्थी परिवार की दुनिया से मिलवाया जाता है, जहां नई बहू मोहिनी के आने से कुछ सवाल उठने लगते हैं. शादी की कुछ साधारण रस्मों से शुरू हुई कहानी जल्द ही कुछ ऐसी चीज में बदल जाती है जिसे समझाना मुश्किल होता है.

फिल्म के डायरेक्टर बालाजी मोहन ने कहा, "नई नवेली मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि यह एक ऐसे परिवार से शुरू होती है जो तुरंत अपना सा लगता है, जिसमें वे सभी अजीब आदतें, राय और पागलपन होता है जो आप किसी भी परिवार में देखते हैं और फिर कहानी ऐसी अनपेक्षित दिशा में जाती है जो आपको सुखद रूप से हैरान कर देगी." आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा की सपोर्टेड 'नई नवेली' को भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताया जा रहा है. हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा की लिखी इस फिल्म का संगीत जी.वी.प्रकाश कुमार ने तैयार किया है. 'नई नवेली' दशहरा से पहले, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: फराह खान के मुड़ते ही वीडियो बनाने लगे पैपराजी, तुरंत लगाई लताड़ 'सलमान भाई ने बोला ना...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nayyi Navelli, Nayyi Navelli Trailer, Yami Gautam, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com