- सोनू सूद का वायरल हुआ वीडियो
- दूधवाले को बैठा कर चलाया रिक्शा
- एक्टर ने मांगा दूध पर डिस्काउंट
सोनू सूद (Sonu Sood), जिनकी पहचान एक दरियादिल अभिनेता के रूप में बन गई है और जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लगे हुए लॉकडाउन के वक्त बहुत से जरूरतमंदों की मदद की है, सोशल मीडिया में वे हमेशा कुछ-न-कुछ शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर से सोनू सूद (Sonu Sood) ने दूध वाले को पीछे बैठा कर रिक्शा चलाते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो वाकई बहुत ही मजेदार है और इस वीडियो का उनके फैंस खूब लुत्फ उठा रहे हैं.
दूधवाले से मजेदार बातचीत
सोनू सूद (Sonu Sood) ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने कमल कुमार नाम के दूधवाले का रिक्शा ले लिया है और उसे चला रहे हैं. कमल कुमार पीछे बैठे हुए हैं. दोनों के बीच बड़ी ही मजेदार बातचीत भी चल रही है. सोनू सूद ने ब्लैक पैंट और नीली शर्ट पहन रखी है. साथ ही उन्होंने काले रंग के जूते भी पहन रखे हैं. बातचीत के दौरान सोनू सूद दूधवाले से पूछते हैं कि वे उन्हें दूध कितने रुपए में देंगे, तो इस पर कमल कुमार 50 रुपये बताते हैं. सोनू सूद (Sonu Sood Video) इस पर हैरानगी जताते हुए कहते हैं कि वे इतना रिक्शा चलाकर मेहनत कर रहे हैं, क्या उन्हें डिस्काउंट भी नहीं मिलेगा? इस पर दूधवाले उन्हें डिस्काउंट देने से मना कर देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैन्स दे रहे प्रतिक्रिया
दूधवाले सोनू सूद (Sonu Sood) से कहते हैं कि उन्हें बिना पानी मिला हुआ दूध मिलेगा. सोनू सूद पूछते हैं इसमें मलाई जमेगी, तो दूधवाले हां में जवाब देते हैं. सोनू सूद के इस वीडियो को अब तक 24 लाख 83 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इस पर खूब प्रतिक्रिया भी हार्ट इमोजी बनाकर दे रहे हैं. सोनू सूद इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए फराह खान के साथ काम कर रहे हैं. इस वीडियो के सोनू सूद के बर्थडे पर यानी कि 30 जुलाई को रिलीज होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं