विज्ञापन

18 साल पुराना गाना, सरेआम चिल्ला चिल्ला कर दी गई गाली, घुड़चड़ी के मौके पर जरूर आता है याद

2008 में एक फिल्म आई थी. ये उस साल की हिट फिल्म थी और इसके सभी गाने काफी पसंद किए थे लेकिन एक गाना था जो पिछले 18 साल से हर बारात में दूल्हे के दोस्तों की मस्ती का हिस्सा बनता है.

18 साल पुराना गाना, सरेआम चिल्ला चिल्ला कर दी गई गाली, घुड़चड़ी के मौके पर जरूर आता है याद
इस गाने में दी गई गाली लेकिन फिर भी नहीं चली सेंसर की कैंची
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में केवल रोमांस और दिल टूटने के मौके के लिए ही नहीं बल्कि मौज मस्ती के माहौल के भी खूब गाने बने हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने में कुछ दोस्तों ने अपने एक साथी की शादी पर उसका ऐसा मजाक बनाया कि अगर ये सीन फिल्म का नहीं बल्कि असल का होता तो बेचारा शर्म से पानी पानी ही हो जाता. खैर फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. दोस्तों ने दूल्हे बने अपने दोस्त को ही नहीं बल्कि उसके पूरे घर परिवार तक को खूब ताने मारे. आप सोच रहे होंगे कि ये कौनसा गाना है? चलिए बता देते हैं कि हम साल 2008 में आई फिल्म सिंह इज किंग के गाने की बात कर रहे हैं. इस गाने का नाम है 'भूतनी के'. 

'तेन्नू घोड़ी किन्ने चढ़ाया भूतनी के'

सिंह इज किंग का ये गाना मजेदार, एनर्जेटिक पंजाबी-स्टाइल गाना है. यह गाना शादी के माहौल में दोस्तों की मस्ती से भरा एक गाना. जिसे आमतौर पर दूल्हे को चिढ़ाने और हंसी-मजाक करने के लिए गाया और बजाया जाता है. इस गाने में ढोल, भांगड़ा और कॉमिक लाइनें भरपूर हैं. गाने की शुरुआत ही बहुत जोरदार होती है. लीड एक्टर अक्षय कुमार (हैप्पी सिंह) पूरी एनर्जी और मजेदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करते दिखते हैं. अक्षय के चेहरे के एक्सप्रेशन, स्टेप्स और टाइमिंग ने गाने को और यादगार बना दिया.
  
इस गाने को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग रहे दलेर मेहंदी ने गाया है. उनकी जोरदार आवाज और स्टाइल ने गाने को पार्टी वाला अंदाज दिया. इस गाने के बोल मयूर पुरी और बिमल ओबेरॉय ने लिखे थे. मतलब गाने में जो भी मजेदार लाइनें आपको सुनने को मिलती हैं “एक तेरा भाई… है स्यापा”, “चाचू लंगड़ा… पावे भंगड़ा” सब इन्हीं की करामात है. वहीं इसे म्यूजिक से सजाने की जिम्मेदारी प्रीतम ने निभाई थी.

सिंह इज किंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सोनू सूद, ओम पुरी, रणवीर शोरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी के लीड रोल वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. यही वजह है कि ये फिल्म साल 2008 की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म की दुनियाभर में कुल कलेक्शन 136 करोड़ थी. जबकि फिल्म का बजट 30 से 50 करोड़ था. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड और पहले हफ्ते में मजबूत कलेक्शन किया और अक्षय कुमार की उस समय की बड़ी हिट्स में शुमार हुई. फिल्म के सभी गाने हिट रहे थे. वहीं 'भूतनी के' की बात करें तो ये गाना आज भी शादियों और पार्टियों में चलाया जाता है, खासकर दोस्तों के बीच मजाक के लिए तो ये खूब इस्तेमाल होता है. अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस और दलेर मेहंदी की आवाज ने इसे क्लासिक कॉमिक ट्रैक बना दिया.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singh Is Kinng Box Office, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Sonu Sood, Daler Mehandi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com