हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार बीता है और हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब ने धूमधाम से इस त्योहार को मनाया. बॉलीवुड सितारों ने त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए अपनी तस्वीरें व वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. ऐसे में अब सोहा अली खान ने एक क्यूट सी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. सोहा द्वारा शेयर की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया खेमू और करीना-सैफ के छोटे लाडले बेटे जेह अली खान की एक क्यूट सी फोटो शेयर की है. फोटो में भाई-बहन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि मासूम सी इनाया अपने नन्हे भाई जेह को प्यार से चूम रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन दिया है- पहली राखी. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल इमोजी भी बनाया है. इस तस्वीर पर अब तक 61 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी पोस्ट पर देखने को मिल रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बहुत क्यूट'. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अडोरेबल'. इस तरह के ढेरों कमेंट्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं. सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी इस क्यूट सी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं. नेहा धूपिया और और टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी सोहा की पोस्ट पर कमेंट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं