श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की सबसे बबली एक्ट्रेस में लिया जाता है. साथ ही बीते कुछ सालों में श्रद्धा ने कुछ बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है. श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में भी आता है. श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से लोगों का दिल अपनी मासूमियत से जीत लिया था. श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं सेलिब्रिटी भी हैं. श्रद्धा कपूर खूबसूरत तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके एक भाई भी हैं, जो दिखने में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं हैं.
जी हां, श्रद्धा कपूर के भाई के नाम सिद्धांत कपूर है. सिद्धांत कपूर भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें यहां शेयर करते हुए देखे जाते हैं. सिद्धांत कपूर की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है, उस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अधिकतर लोगों को तो पता ही नहीं था कि श्रद्धा कपूर के भाई भी हैं. वायरल हो रही फोटो में सिद्धांत किसी रेगिस्तान जैसी जगह पर नजर आ रहे हैं. यह एक सेल्फी फोटो है, जिसमें वे अपनी मां के साथ दिख रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "हर दिन आपका दिन है मां". बता दें, मदर्स डे पर उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर के इस तस्वीर पर आम लोग से लेकर सितारे तक कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हैप्पी मदर्स डे भाई", तो एक अन्य ने लिखा है, "सही कहा. हर दिन मां का दिन ही होता है". बता दें, श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के बच्चे हैं.
इसे भी देखें :नुसरत भरुचा फिल्म 'जनहित में जारी' के प्रमोशन में व्यस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं