विज्ञापन

Exclusive: 26 जनवरी या 15 अगस्त को मातृभूमि को रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, भाईजान ने बताई ये वजह

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के रिलीज होने का काफी वक्त से इंतजार हो रहा है. लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

Exclusive: 26 जनवरी या 15 अगस्त को मातृभूमि को रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, भाईजान ने बताई ये वजह
Exclusive: 26 जनवरी या 15 अगस्त को मातृभूमि को रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान
NDTV

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के रिलीज होने का काफी वक्त से इंतजार हो रहा है. लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. बीते कुछ वक्त से ऐसी अफवाह थी कि सलमान खान अपनी फिल्म 26 जनवरी या 15 अगस्त को रिलीज कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने अब साफ कर दिया है कि उनकी यह फिल्म दोनों में से किसी भी दिन रिलीज नहीं होने वाली है. यह बात उन्होंने एक बयान के जरिए कही है. 

क्या बोले सूत्र

NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, 'फिल्म 'मातृभूमि' को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त या 26 जनवरी को चुना जा सकता था, क्योंकि ये मौके इसके लिए एकदम सही रहते. लेकिन सलमान खान का मानना है कि देशभक्ति कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे सिर्फ किसी एक खास दिन ही मनाया जाए. अपने देश के लिए प्यार को हर दिन महसूस करना चाहिए, जाहिर करना चाहिए और मनाना चाहिए. हमारे लिए, जिस दिन भी यह फिल्म रिलीज होगी, वह एक देशभक्ति वाला दिन ही होगा. ठीक वैसे ही जैसे आप अपनी मां से सिर्फ 'मदर्स डे' पर ही प्यार नहीं करते, वैसे ही आप अपने देश के लिए अपने प्यार को सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस तक सीमित नहीं रख सकते. सच्चा प्यार, चाहे वह आपकी मां के लिए हो या आपकी मातृभूमि के लिए, दिखावे से कहीं बढ़कर होता है. यह एक ऐसी भावना है जिसे आप हर दिन अपने दिल में संजोकर रखते हैं.'

यह भी पढ़ें | 'सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए', अनूप जलोटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Maatrubhumi, Maatrubhumi 2026, Maatrubhumi Delayed, Maatrubhumi Film Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com