अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक समय सीरियस रिलेशनशिप में थे. एक समय ऐसा भी आया जब वे लगभग शादी करने ही वाले थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने याद किया कि कैसे दोनों शादी के बहुत करीब थे, लेकिन उनके बीच गलतफहमी हो गई और वे अलग हो गए.'मिनट्स ऑफ मसाला' से बात करते हुए सुनील ने बताया, "उस समय अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता बहुत मजबूत था और मुझे लगा कि वे लगभग शादी करने ही वाले हैं. लेकिन कुछ गलतफहमियां हुईं और वे अलग हो गए."
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन
उन्होंने उस समय को भी याद किया, जब अक्षय को काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था क्योंकि उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं. सुनील ने 1999 में आई शिल्पा और अक्षय की हिट फिल्म 'जानवर' का निर्देशन किया था. उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म ने अक्षय के लिए फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ा और 'सपूत' (1996), 'लहू के दो रंग' (1997), 'इंसाफ: द फाइनल जस्टिस' (1997), 'दावा' (1997), 'तराज़ू' (1997) और कई अन्य लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद उनकी पहली हिट फिल्म बनी. उन्होंने कहा, "तब तक 'जानवर' रिलीज हो चुकी थी और हिट रही. यह पहली बार था जब अक्षय कुमार का स्टारडम तेजी से बढ़ा."
सुनील दर्शन ने आगे कहा, "उनकी रुकी हुई सभी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स - जिनमें 'हेरा फेरी', 'धड़कन' वगैरह शामिल थीं. उन्हें रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी. 25 सालों तक उनका करियर ऊंचाइयों को छूता रहा और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैंने उनके साथ कुल 7 फिल्में कीं."
सुनील दर्शन ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, " 'जानवर' के रिलीज होने के बाद अक्षय ने यह अफवाह सुनी कि मैं अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को साइन कर रहा हूं. वह मुझसे बात करने आए और पूछा कि क्या उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत किया है, लेकिन, मैंने साफ किया कि मैं ऋतिक के घर गया था, पर मैंने उन्हें साइन नहीं किया था. यह गलतफहमी थी. उन्होंने मुझसे वादा लिया कि मैं उनके साथ 100 फिल्में करूंगा. मैंने कहा, 'बहुत बढ़िया'."
यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड
काम की बात करें तो, अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 'हैवान' 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है, जिसमें मूल रूप से मोहनलाल ने काम किया था. यह 2008 की फिल्म 'टशन' के बाद 17 सालों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का पहला साथ काम होगा. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं