विज्ञापन

अक्षय कुमार संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं रवीना टंडन, कहा- किसका ब्रेक-अप नहीं हुआ है?

रवीना टंडन ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. 90 के दशक में ये तीनों एक बड़े लव ट्रायंगल की वजह से सुर्खियों में रहे थे.

अक्षय कुमार संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं रवीना टंडन, कहा- किसका ब्रेक-अप नहीं हुआ है?
अक्षय कुमार संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं रवीना टंडन
नई दिल्ली:

रवीना टंडन ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. 90 के दशक में ये तीनों एक बड़े लव ट्रायंगल की वजह से सुर्खियों में रहे थे. उस वक्त कई अखबारों और मैगजीन में उनकी डेटिंग की खबरें चली थीं. हालांकि एक समय ऐसा आया जब इनका रिश्ता खराब हो गया है. लेकिन अब रवीना टंडन ने कहा है कि पुरानी बातें अब मायने नहीं रखतीं और वे सब अच्छे दोस्त बन चुके हैं. एक्ट्रेस ने यह बात अपने ताजा इंटरव्यू में कही है.

ये भी पढ़ें: ‘तुम्बाड 2' का विलेन बनने के लिए इन दो पॉपुलर एक्टर में मची होड़, एक तो धुरंधर से जीत चुका है दिल

क्या बोलीं रवीन टंडन

जूम दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा, "हमारे कभी कोई प्रॉब्लम नहीं थी. मैं उस वक्त सीन में नहीं थी. आज भी हम बहुत सी बातों पर हंसते हैं. सिर्फ शिल्पा और मैं ही नहीं, हम सब दोस्त बन गए. हम सब उस समय जवान थे. इस इंडस्ट्री में कौन नहीं गुजरा है इन चीजों से? लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप... सबके साथ होता है. कौन नहीं?" उन्होंने आगे कहा, 'आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं भी दोस्त हैं. हम सब दोस्त हैं. हम आगे बढ़ चुके हैं. हम अपनी फैमिली के लिए, अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं.'

आगे क्या बोलीं एक्ट्रेस

रवीना टंडन ने आगे कहा, 'अक्षय और मैंने अभी 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की है. पूरी टीम के साथ बहुत मजा आया, फिल्म में खूब हंसी-मजाक हुआ. हमने फिर से साथ काम करके बहुत एंजॉय किया. इंसान को बड़ा होना पड़ता है, मैच्योर होना पड़ता है. हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं.' रवीना ने ये भी जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे उतार-चढ़ाव आम हैं. उस वक्त सब युवा थे, लेकिन समय के साथ सबने अपनी जिंदगी संभाली और रिश्तों को दोस्ती में बदल दिया. अब वे पुरानी अफवाहों या गॉसिप पर ध्यान नहीं देते. सब अपनी-अपनी खुशी में जी रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Akshay Kumar, Shilpa Shetty, Actress Raveena Tandon, Actor Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com