विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो, 100 फीसदी यकीन है पहचान नहीं पाएंगे

शिल्पा शेट्टी ने विश्व शिक्षा दिवस के ऊपर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की फोटो साझा की है और एक मैसेज भी लिखा है.

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो, 100 फीसदी यकीन है पहचान नहीं पाएंगे
शिल्पा शेट्टी ने स्कूल के दिनों की फोटो की शेयर
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी ने विश्व शिक्षा दिवस के ऊपर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की फोटो साझा की है और एक मैसेज भी लिखा है. शिल्पा शेट्टी की यह फोटो उनके स्कूल के दिनों की है, और एक्ट्रेस को पहचानना इसमें आसान नहीं है. शिल्पा शेट्टी इन दिनों टेलीविजन पर इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रही हैं और इसके साथ ही उनकी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं. लेकिन शिल्पा शेट्टी की इस फोटो पर फैन्स जरूर अपना प्यार बरसा रहे हैं. 

शिल्पा शेट्टी ने स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा दिल दुनिया भर के उन सभी बच्चों के लिए दुखी है जो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वे दोस्तों के साथ बातचीत नहीं कर सकते हैं, उनके पास एक संपूर्ण शारीरिक शिक्षा नहीं हो सकती है; लेकिन यह समय की जरूरत है. जबकि हम उन्हें स्पष्ट रूप से वायरस के संपर्क में नहीं ला सकते हैं; हमें इसे पूरा करने के तरीके खोजने की जरूरत है. हमें बेबी स्टेप्स लेने की जरूरत है. आइए इस विश्व शिक्षा दिवस पर यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आएं कि न केवल हमारे बच्चे, बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों के बच्चे भी अपनी सुरक्षा से समझौता किए बिना शिक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें, यहाँ एक मजबूत जेन नेक्स्ट है. सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें! विश्व शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं!'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty School Days, Shilpa Shetty Throwback Pic, Shilpa Shetty Throwback Photo, Shilpa Shetty Instagram, Shilpa Shetty Age, Shilpa Shetty Daughter, Shilpa Shetty Yoga, Shilpa Shetty Net Worth, Shilpa Shetty Height, Shilpa Shetty Family, Shilpa Shetty Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com