- शिल्पा शेट्टी को निकल आई दाढ़ी-मूंछ
- एक्ट्रेस बोलीं- लॉकडाउन की वजह से
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वीडियो ने सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रखा है. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को मूछें और दाढ़ी निकल आई है, जिससे वह काफी परेशान हो गई हैं. शिल्पा शेट्टी का यह टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी पंजाबी में गाना गा रही हैं. वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कह रही हैं, "मैंनू कहंदा सोनिये तू मूंछ रखिया, मैं कहा लॉकडाउन चल रहा है इसलिए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शिल्पा शेट्टी के इस फनी वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. बता दें, शिल्पा अकसर अपने फनी टिकटॉक वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का उनके पति संग एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को आलू का पराठा देती हैं, जिस पर राज कुंद्रा कहते हैं कि इसमें आलू कहां है. शिल्पा शेट्टी उनकी इस बात पर गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि कश्मीरी पुलाव में कश्मीर दिखता है क्या. और तो और बनारसी साड़ी में बनारस नजर आता है क्या? शिल्पा का यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं. वह 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां हंगामा 2 में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. 'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं