विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2022

शनाया कपूर ने गुरफतेह पीरजादा के साथ लगाए ठुमके, नच पंजाबन गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें video

शनाया कपूर का एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने को-स्टार गुरफतेह पीरजादा के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी के गाने नच पंजाबन पर जमकर डांस करती हुई दिख रही हैं.

शनाया कपूर ने गुरफतेह पीरजादा के साथ लगाए ठुमके, नच पंजाबन गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें video
शनाया कपूर का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

शनाया कपूर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं. वे हमेशा अपने फोटोज और वीडियोज यहां पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर से फैंस का नजरें हटा पाना मुश्किल होता है. शनाया कपूर सोशल मीडिया में कई बार अपने डांस वीडियोज शेयर कर चुकी हैं और एक बार फिर से उनका एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने को-स्टार गुरफतेह पीरजादा के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी के गाने नच पंजाबन पर जमकर डांस करती हुई दिख रही हैं. शनाया का यह डांस उनके फैंस को भा गया है.

शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे गुरफतेह पीरजादा के साथ नच पंजाबन गाने पर डांस कर रही हैं. गुरफतेह के साथ उनके डांस स्टेप्स देखने लायक हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखकर उनकी एनर्जी का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में शनाया ने लिखा है- मेरे फेवरेट डांस पार्टनर गुरफतेह पीरजादा के साथ मेरा फेवरेट गाना नच पंजाबन. शनाया कपूर के इस वीडियो को अब तक लगभग 1 लाख लाइक्स मिल चुके हैं.

शनाया कपूर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स के साथ सेलिब्रिटीज भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. करण जौहर ने इस पर कमेंट करते हुए फायर इमोजी के साथ सेक्सी लिखा है. वहीं, राजीव मसंद ने भी इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शनाया के फैंस फायर और हार्ट इमोजी बनाकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शनाया के डांस पार्टनर गुरफतेह पीरजादा ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और कमेंट में लिखा है डांस लेशंस के लिए थैंक यू. गौरतलब है कि शनाया कपूर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ बहुत जल्द फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shanaya Kapoor, Shanaya Kapoor Instagram, Shanaya Kapoor Upcoming Movie, Shanaya Kapoor Age, Shanaya Kapoor Father, Shanaya Kapoor Video, Shanaya Kapoor Viral Video, Shanaya Kapoor Dance Video, Gurfateh Pirzada, Nach Punjaabban, Jugjugg Jeeyo, Varun Dhawan, Kiara Advani, Shanaya Kapoor Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com