विज्ञापन

35 साल पुराना गाना, बंजारन बन श्रीदेवी ने किया था अपने बंजारे का इंतजार, छेड़ती हुईं सखियां, अलका याग्निक की आवाज में यादगार

रंग-बिरंगे लिबास में सजी श्रीदेवी जब अपने प्यार का इंतजार करती नजर आईं, तो लाखों दिल उनके दीवाने हो गए. 35 साल बाद भी यह गाना पुराने बॉलीवुड संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.

35 साल पुराना गाना, बंजारन बन श्रीदेवी ने किया था अपने बंजारे का इंतजार, छेड़ती हुईं सखियां, अलका याग्निक की आवाज में यादगार
35 साल पुराने इस गाने में बंजारन बन श्रीदेवी ने जीता था दिल

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं, जो सालों बाद भी अपनी धुन और खूबसूरत सिनेमाटोग्राफी के लिए याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक गाना 1991 में आई फिल्म ‘बंजारन' का है. इसमें श्रीदेवी बंजारन के रूप में नजर आई थीं. रंग-बिरंगे कपड़े, चेहरे पर मासूमियत और अपने बंजारे का इंतजार करती श्रीदेवी का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था. गाने में उनकी सखियां भी उन्हें छेड़ती नजर आती हैं. अलका याग्निक की सुरीली आवाज ने इस गाने को खास बना दिया. आज भी पुराने हिंदी गानों के शौकीन इसे सुनना पसंद करते हैं.

श्रीदेवी का बंजारन लुक 

इस गाने के बोल हैं ‘तेरी बंजारन रस्ता देखे'. गाने में श्रीदेवी का रंगबिरंगा अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया था. इस दौरान उनकी सखियां भी उनके प्यार को लेकर मजाक करती दिखाई देती हैं. श्रीदेवी ने अपने हाव-भाव और डांस से गाने में जान डाल दी थी. बंजारन के पारंपरिक पहनावे में उनका अंदाज काफी खूबसूरत लगता है. गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. वहीं, इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.

ऋषि कपूर के साथ जमी थी श्रीदेवी की जोड़ी

‘बंजारन' में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया था. इसके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर, कुलभूषण खरबंदा, प्राण और रजा मुराद जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म की कहानी प्यार, बिछड़ने और पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें श्रीदेवी और ऋषि कपूर ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों ने पसंद किया. फिल्म में रोमांस के साथ पारिवारिक भावनाओं और ड्रामे का भी भरपूर मेल देखने को मिला था.

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप 

1991 में रिलीज हुई ‘बंजारन' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में बड़े सितारे थे और इसका संगीत भी चर्चा में रहा था. हालांकि, सिनेमाघरों में इसे वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उम्मीद की जा रही थी. इसके बावजूद फिल्म के गाने आज भी पुराने संगीत के चाहने वालों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं. खासकर ‘तेरी बंजारन रस्ता देखे' श्रीदेवी के खूबसूरत अंदाज और अलका याग्निक की आवाज के कारण याद किया जाता है. यही वजह है कि 35 साल बाद भी यह गाना पुराने हिंदी गानों की याद दिलाता है.

ये भी पढ़ें: थिएटर में 442 करोड़ कमाने के बाद हनुमान अंश की फिर लगी लॉटरी, OTT पर हुई इतने करोड़ की डील, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Entertainment, Banjaran 1991, Alka Yagnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com