4000 करोड़ की रामायण में भरत के किरदार को निभाने वाले एक्टर आदिनाथ कोठारे ने रणबीर कपूर के साथ अपने स्कूल के दिनों की यादों के बारे में खुलकर बात की है. आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने याद किया कि कैसे दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हुए साथ में क्रिकेट खेलते थे. उन्होंने अपने परिवारों के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन भी शेयर किया, जिसमें बताया कि उनके पिता ने एक बार स्क्रीन पर नीतू सिंह के भाई का रोल किया था.
रणबीर कपूर के बारे में कही ये बात
आदिनाथ ने शेयर किया, "रणबीर स्कूल में मेरे सीनियर थे. हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे और साथ में क्रिकेट खेलते थे. मुझे याद है कि एक बार स्कूल में विनय गांधी ने मुझे रणबीर से मिलवाया था." एक्टर ने 'रामायण' में अपनी कास्टिंग के साथ एक कनेक्शन के बारे में भी बात की. कोठारे ने बताया, ''मेरे पिता अपने बचपन में चाइल्ड एक्टर थे. उन्होंने 'घर घर की कहानी' में नीतू सिंह के भाई का रोल किया था. क्या इत्तेफाक है कि मैं 'रामायण' में रणबीर के भाई का रोल कर रहा हूं.''
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के लिए बना था 29 साल पुराना वो गाना, सुदेश भोसले ने की बिग बी की नकल , जॉनी लीवर का ने किया हिट
भरत के रोल में हैं आदित्य नाथ
नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में आदिनाथ कोठारे ने भगवान राम के समर्पित छोटे भाई भरत की भूमिका निभाई है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसे पारंपरिक रूप से ऋषि वाल्मीकि से जोड़ा जाता है. यह फिल्म दो-पार्ट के सिनेमाई रूपांतरण का पहला भाग है और इसमें भगवान राम के बचपन से लेकर उनके 14 साल के वनवास तक के जीवन को दिखाया गया है.
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में हैं. वहीं, फिल्म में रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. नमित मल्होत्रा और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को नितेश तिवारी और श्रीधर राघवन ने लिखा है. यह 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी.
आदिनाथ के बारे में
आदिनाथ के एक्टिंग सफर के बारे में बात करें तो, उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'माझा चकुला' (1994) में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर पहली बार स्क्रीन पर काम किया था. उन्होंने बाद में 'वेद लवी जीवा' से बतौर एक्टर डेब्यू किया. वहीं यामी गौतम की नई नवेली में भी वह नजर आ चुके हैं.
ये भी पढे़ं- हिमेश रेशमिया का छठ गीत बुलाए छठी मां रिलीज, श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज में जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं