विज्ञापन

‘शाहरुख... शाहरुख’ की आवाज से गूंजा मन्नत, 61वें जन्मदिन पर किंग खान ने फैंस को दिया सरप्राइज,मन्नत की बालकनी से हिलाया हाथ

शाहरुख खान मन्नत की बालकनी में नजर आए और नीचे खड़े सैकड़ों फैंस को हाथ हिलाकर ग्रीट किया. उनकी एक झलक पाते ही फैंस खुशी से झूम उठे.

‘शाहरुख... शाहरुख’ की आवाज से गूंजा मन्नत, 61वें जन्मदिन पर किंग खान ने फैंस को दिया सरप्राइज,मन्नत की बालकनी से हिलाया हाथ
शाहरुख खान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, मन्नत की बालकनी से मिलाया हाथ
NDTV

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का सोमवार को 61वां जन्मदिन था. फैंस हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद लगाए बैठे थे कि किंग खान अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर उनसे मिलेंगे. पूरे दिन अटकलें चल रही थीं कि शायद इस बार वह बाहर न आएं. लेकिन शाम होते-होते शाहरुख ने सबको चौंका दिया. शाहरुख खान मन्नत की बालकनी में नजर आए और नीचे खड़े सैकड़ों फैंस को हाथ हिलाकर ग्रीट किया. उनकी एक झलक पाते ही फैंस खुशी से झूम उठे. 

शाहरुख के नाम के लगने लगे नारे

चारों तरफ “शाहरुख... शाहरुख” के नारे गूंजने लगे. फैंस इस सरप्राइज को अपना सबसे बड़ा तोहफा मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शाहरुख सफेद टी-शर्ट और जींस में बालकनी पर आए. मन्नत में इस समय बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए एक खास प्लेटफॉर्म बनाया गया था. शाहरुख ने फैंस को हाथ हिलाया, अपना मशहूर खुले हाथों वाला पोज़ दिया, फ्लाइंग किस की और सलाम-नमस्ते से अभिवादन किया. कैमरे लगातार फ्लैश करते रहे और फैंस तालियां बजाते रहे.

कई जगह सेलिब्रेट हुआ किंग खान का बर्थडे

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ ताज होटल में मनाया. दिनभर यह अफवाह भी चली कि वे इस बार भारत में जन्मदिन नहीं मनाएंगे. लेकिन शाम को जब कारों का काफिला मन्नत की तरफ बढ़ा, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के लिए मन्नत की तरफ जाने वाली सड़कों पर कड़ी बंदिश लगा रखी थी.

दिनभर उनके फैन क्लब भी सक्रिय रहे. कुछ ने जुहू के एक रेस्टोरेंट में केक काटा, कुछ ने मन्नत के रास्ते पर शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए. फैंस ने गाने गाए, नाचे और शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग' का गाना ‘तू मिल जाए' एक साथ देखा. मिडनाइट पर शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर किया, जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं. यह फैंस के लिए खास सरप्राइज था.

फिल्म किंग के बारे में

आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग' का पहला गाना ‘तू मिल जाए' भी रिलीज हुआ. गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

‘किंग' फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ और रानी मुखर्जी जैसी बड़ी कास्ट है. यह फिल्म शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना की पहली साथ की फिल्म है. दीपिका के साथ यह उनकी छठी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान में काम कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan Movie King, Shah Rukh Khan Movie List, Shah Rukh Khan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com