विज्ञापन

शाहरुख खान के सुपरहिट गाने के लिए रिजेक्ट हुईं 90s  एक्ट्रेस, स्टारडम छोड़ विदेश में की नौकरी, 13 साल बाद की दमदार वापसी 

शाहरुख खान के गाने के लिए फराह खान द्वारा रिजेक्शन झेल चुकीं 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस ने स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी की थी. हालांकि कई साल बाद उन्होंने दमदार वापसी की. 

शाहरुख खान के सुपरहिट गाने के लिए रिजेक्ट हुईं 90s  एक्ट्रेस, स्टारडम छोड़ विदेश में की नौकरी, 13 साल बाद की दमदार वापसी 
शाहरुख खान के सुपरहिट गाने के लिए हुई रिजेक्ट, 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस
Instagram

शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से हिंदी फिल्मों में अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सितारों के साथ काम किया, लेकिन शादी के बाद वह न्यूजीलैंड पहुंचकर हेयरड्रेसिंग सीखने लगीं. इतना ही नहीं, उन्होंने एक कॉरपोरेट कंपनी में क्रेडिट कंट्रोलर की नौकरी भी की. इसके बाद उन्होंने टीवी से वापसी की और 'बिग बॉस 18' के जरिए एक बार फिर चर्चा में आ गईं. शिल्पा का जन्म 20 नवंबर 1973 को मुंबई में हुआ था. उनका परिवार भी अभिनय की दुनिया से जुड़ा रहा है. उनकी बड़ी बहन नम्रता शिरोडकर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं. शिल्पा ने साल 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था. इसके बाद वह 'किशन कन्हैया', 'त्रिनेत्र', 'हम', 'खुदा गवाह', 'आंखें', 'गोपी किशन', 'बेवफा सनम' और 'मृत्युदंड' जैसी फिल्मों में नजर आईं.

शाहरुख खान के गाने के लिए हुईं रिजेक्ट

शिल्पा के करियर का एक ऐसा किस्सा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' का ऑफर पहले उनके पास आया था. इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था, हालांकि बाद में शिल्पा इस गाने का हिस्सा नहीं बन सकीं. साल 2024 में 'बिग बॉस 18' के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी. 

शिल्पा ने बताया था कि फराह खान ने उन्हें गाने के लिए वजन कम करने को कहा था. करीब 10 दिन बाद उन्हें बताया गया कि वह इस गाने के लिए फिट नहीं हैं. फराह ने उनसे कहा था कि वह गाने के लिए ज्यादा मोटी हैं. इसके बाद यह गाना मलाइका अरोड़ा को मिला. फिल्म 'दिल से' का यह गाना बाद में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी इसे हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में गिना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- पवन सिंह का रोमांटिक गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

विदेश में की नौकरी

शिल्पा के निजी जीवन में भी बड़ा बदलाव आया. साल 2000 में उन्होंने बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पति के साथ विदेश चली गईं. शुरुआत में वह नीदरलैंड में रहीं और बाद में न्यूजीलैंड पहुंचीं. वहां उन्होंने खुद को व्यस्त रखने के लिए हेयरड्रेसिंग का कोर्स करने का फैसला किया. अभिनेत्री ने गौहर खान के पॉडकास्ट 'मनोरंजन' में अपने इस अनुभव के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि मेकअप और ब्यूटी का काम अभिनय से जुड़ा हुआ लगता था, इसलिए उन्होंने हेयरड्रेसिंग सीखने का फैसला किया. 

शिल्पा ने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया और एक सैलून में करीब दो महीने तक काम भी किया, हालांकि सैलून में काम करने के दौरान उन्हें वीकेंड पर भी व्यस्त रहना पड़ता था. उनके पति बैंकर थे और उन्हें वीकेंड पर छुट्टी मिलती थी. ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका कम मिल रहा था. इसलिए उन्होंने यह काम छोड़कर दूसरी नौकरी तलाशने का फैसला किया. इसके बाद वह एक कंपनी में बतौर क्रेडिट कंट्रोलर काम करने लगीं. 

13 साल बाद की दमदार वापसी

करीब 13 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद साल 2013 में उन्होंने टीवी शो 'एक मुट्ठी आसमान' से वापसी की. इसके बाद वह 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं. साल 2020 में फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' से उन्होंने बड़े पर्दे पर भी वापसी की. साल 2024 में शिल्पा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लिया. 

ये भी पढ़ें- Gunmaaster G9 का गाना रिलीज, 47 साल पुराने गाने का कॉपी, डायरेक्टर बोले-  उसकी जगह लेना नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shirodkar, Shilpa Shirodkar Birthday, Shah Rukh Khan, Chaiya Chaiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com