विज्ञापन
This Article is From May 30, 2024

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी बेटी सुहाना संग किंग खान की अगली फिल्म

अब किंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जान शाहरुख खान फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है. किंग खान इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू करने वाले हैं और यह कब रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी बेटी सुहाना संग किंग खान की अगली फिल्म
शाहरुख खान और सुहाना खान फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट
नई दिल्ली:

पिछले साल पठान, जवान और डंकी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है. लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान की अगली फिल्म का नाम किंग है. इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान नजर आने वाली हैं. अब किंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जान शाहरुख खान फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है. किंग खान इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू करने वाले हैं और यह कब रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है. 

अंग्रेजी वेबसाइट सियासत के अनुसार शाहरुख खान इस साल जुलाई में फिल्म किंग की शूटिंग करेंगे. फिलहाल वह कुछ पर्सनल चीजों को निपटाने में लगे हुए हैं. किंग का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं. खबर है कि सिद्धार्थ आनंद इस प्रोजेक्ट के लिए एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम कर रहे हैं. वह फिल्म में ऐसे धमाकेदार सीक्वेंस देने का वादा कर रहे हैं, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किंग की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और सुहाना की यह फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकि है. 

आपको बता दें कि पिछले वीकेंड पर आईपीएल 2024 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच को हराकर तीसरी बार आईपीएल की ट्राफी अपने नाम की. इसके कुछ दिन बाद अब शाहरुख खान ने पहला पोस्ट किया, जिसमें उन्हें टीम के लिए बतौर केकेआर का मालिक होने के नाते एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया. वहीं जीत के बाद ट्रॉफी के साथ उन्होंने टीम के साथ एक स्पेशल फोटो भी दिखाई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Movie King, King Release Date, King Shooting, Movie King
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com