सरगुन मेहता, एमी विर्क के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'किस्मत 2' को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. दोनों ने साथ में पहले भी फिल्म 'किस्मत' में काम किया था. किस्मत 2 उसी की अगली कड़ी है. बता दें कि फिल्म के टीजर के साथ ही कई गाने भी रिलीज कर दिए गए हैं. सरगुन ने फिल्म के एक गाने पर क्यूट अंदाज में मस्ती भरा डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. सरगुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पहाड़ों के बीचों-बीच किसी खूबसूरत सड़क पर बिंदास डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में सरगुन मेहता ने फुल स्लीव लूज जैकेट पहनी हुई है. इसके साथ उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वे सुपर क्यूट दिख रही हैं. उनका डांस भी बेहद क्यूट लग रहा है. आने वाली फिल्म को लेकर उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा उनके इस मस्ती भरे डांस को देख कर लगाया जा सकता है. वीडियो में सरगुन किसी छोटे बच्चे की तरह डांस कर रही हैं. सरगुन के इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर महज कुछ घंटे के अंदर ही वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
‘किस्मत 2' के टीजर पर लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है. टीजर की शुरुआत फर्स्ट पार्ट की उस लाइन से होती है, जिसमें एमी उर्फ वीर बानी (सरगुन) से कहता है कि 'हमारा साथ अधूरा रह गया', जिस पर बानी का जवाब आता है कि 'कोई न अगले जन्म फिर मिलेंगे'. बता दें कि इस बार दर्शकों को बानी और वीर बदले हुए अवतार में नजर आने वाले हैं. इसमें एक नए प्यार के साथ नई केमिस्ट्री और रोमांस नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं