- सारा अली खान ने क्यूट अंदाज में मारी आंख
- एक्ट्रेस के फैनपेज ने शेयर किया वीडियो
- सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने अंदाज और अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनकी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती हैं. एक्ट्रेस का एक और वीडियो भी उनके फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan) बड़े ही क्यूट अंदाज में आंख मारती हुई नजर आ रही हैं. सारा का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 32 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो में उनका स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है. एक्ट्रेस के वीडियो में बैकग्राउंड देखकर यह कहा जा सकता है कि यह सिंबा के सेट से जुड़ा हुआ है. वीडियो में सारा अली खान कैमरे की तरफ देखकर आंख मारती हैं. इसके बाद उनके पास मौजूद दोस्त उन्हें दोबारा से आंख मारने के लिए कहती हैं. लेकिन दूसरी बार में सारा की दोनों ही आंखें बंद हो जाती हैं. बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर अकसर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. खास बात तो यह है कि उनकी पोस्ट खूब वायरल भी होती है.
सारा अली खान (Sara Ali Khan) के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में सारा बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं. फिल्म के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद सारा अली खान 'सिंबा' और 'लव आजकल' में नजर आईं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं. सारा इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस अतरंगी रे में भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं