सपना चौधरी एक बेहतरीन डांसर के साथ-साथ सिंगर और एक्टर भी हैं. उनके हर अंदाज को फैन्स खूब पसंद करते हैं. बीते कई महीनों से सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इंस्टाग्राम पर खासी एक्टिव हैं. वो लगातार अपने नए फोटोशूट और डांस वीडियो को फैन्स के बीच शेयर करती हैं, जो खूब वायरल होते हैं. इसके अलावा सपना के थ्रोबैक वीडिया पर भी खूब देखे जाते हैं. इसी कड़ी में सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर स्टाइलिश अंदाज में बुलेट दौड़ाती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इस वीडियो में बहुत ही कूल अंदाज में बाइक चला रही हैं और ब्लैक टीशर्ट और स्काई ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. सपना चौधरी के पीछे उनके भाई भी बैठे हुए हैं और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. सपना चौधरी का यह वीडियो बहुत ही कमाल का है और उनके फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है. इस वीडियो को करीब लाख व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. उन्होंने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी जर्नी की शुरुआत की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुकी हैं और चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं