विज्ञापन

तारक मेहता के भिड़े की पत्नी पहुंचीं अनिरुद्धाचार्य के आश्रम, निकले आंसू, बेटा भी हुआ शॉक्ड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े यानी मंदार चांदवडकर की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य के वृद्धाश्रम में पहुंचती हुई दिख रही हैं. वहीं इस दौरान उनकी आंखें भर आई. 

तारक मेहता के भिड़े की पत्नी पहुंचीं अनिरुद्धाचार्य के आश्रम, निकले आंसू, बेटा भी हुआ शॉक्ड
अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं तारक मेहता के भिड़े की पत्नी, नहीं थमे आंसू
नई दिल्ली:

पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आत्माराम भिड़े के रोल में मंदार चंडवाडकर ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. वहीं आज वह भिड़े के रोल में घर घर में पॉपुलर हैं और चर्चा में रहते हैं. हालांकि इन दिनों सुर्खियों में रहने की वजह TMKOC का कोई सीन नहीं बल्कि मंदार की पत्नी हैं, जो हाल ही में वृंदावन स्थित अनिरुद्धाचार्य के वृद्धाश्रम में पहुंचकर रो पड़ीं. उनका ये इमोशनल होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजुर्ग महिलाओं से मिलकर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. 

'भिड़े' की पत्नी हुईं इमोशनल

यूट्यूब पर अनिरुद्धाचार्य जी के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मिलते हुए उनसे बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं बुजुर्ग माताओं की जिंदगी को करीब से देखकर मंदार की पत्नी रो पड़ीं. वहीं अपने एक्सपीरियंस को बताते हुए उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर काफी बोलती हैं. लेकिन आश्रम में पहुंचकर उनके शब्द खत्म हो गए. 

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य से मंदार की पत्नी बात करती हुईं नजर आ रही हैं. वह कहती हैं, मैं वैसे बहुत बड़बड़ करती हूं. लेकिन आश्रम में जाकर उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. बस आंसू निकल रहे हैं. माओं से मिलकर अच्छा लगा और गौरी गोपाल की सेवा करने का भी खास मौका मिला. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र राखी का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना, सितारों से सजाया घर आंगन, लता-रफी की आवाज का सदाबहार जादू  

वीडियो कॉल पर मंदार से की बात 

इसके साथ ही मंदार की पत्नी ने बताया कि इस दौरान उनके पति और बेटे वीडियो कॉल पर थे. वहीं बेटे पर पड़े असर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमारा बेटा टीनएजर है और इस उम्र में बच्चों के पास सत्संग या आध्यात्म से जुड़ने का समय नहीं होता. लेकिन गौरी गोपाल के आश्रम के बारे में जानकर वह हैरान था और उसने अनिरुद्धाचार्य के बारे में गूगल से जानकारी ली और मातापिता को बताया. उन्होंने माना कि बच्चों को सनातन और संस्कारों की जानकारी देना पेरेंट्स की जिम्मेदारी है और इस मामले में उनकी तरफ से कमी रह गई. कपल के बेटे के बारे में  जानकर अनिरुद्धाचार्य खुश हुए. 

ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म,लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी में दिखाया देवरानी बन रौब, कशिश सिन्हा-अलका झा के गाने    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMKOC, Taarak Mehta, Bhide, Mandar Chandwadkar, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com