विज्ञापन

दिल मिल गए की रिद्धिमा को मिला तलाक के 12 साल बाद प्यार, जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

दिल मिल गए एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग दूसरी शादी रचाई है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. 

दिल मिल गए की रिद्धिमा को मिला तलाक के 12 साल बाद प्यार, जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
दिल मिल गए की रिद्धिमा जेनिफर विंगेट ने रचाई शादी
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है. शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी. अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं. इसमें जेनिफर सफेद गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं. शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो एक में जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी. 

जेनिफर विंगेट ने शेयर किया शादी का वीडियो

अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "और, आखिरकार हम मिल गए." अभिनेत्री के पोस्ट करते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया. सभी ने कमेंट सेक्शन में जेनिफर को शुभकामनाएं दी. अभिनेत्री रीम समीर शेख ने बधाई देने के साथ-साथ शादी की और तस्वीरों की इच्छा जाहिर की. वहीं, अभिनेत्री जन्नत जुबैर, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री अनेरी, रश्मि देसाई, मौनी रॉय, वत्सल सेठ समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी. 

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर हर स्कूल का बच्चा करता है इस देश भक्ति गीत पर परफॉर्म, उदित नारायण और भूपिंदर सिंह की आवाज करती है शहीदों को सलाम

शादी की खबरों की थी चर्चा

शादी की घोषणा से पहले ही जेनिफर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी. एक दिन पहले, एक्ट्रेस के ब्राइडल गाउन ट्राई करने के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे यह अफवाह फैल गई कि शादी होने वाली है. वहीं, जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था. दोनों ने कहीं भी शादी की बातें नहीं की थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी प्लानिंग की खबरें पहली बार जून 2026 में सामने आने लगी थी.

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने 12 साल बाद यह नया अध्याय शुरू किया है. इससे पहले, जेनिफर की शादी टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 9 अप्रैल 2012 को हुई थी. दोनों 'दिल मिल गए' शो के सेट पर मिले थे और डेटिंग शुरू की थी. दुर्भाग्य से, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया. 

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने 45 साल पुराने गाने पर किया डांस, छोटी बच्ची के एक्सप्रेशन पड़े भारी, फैंस ने की जमकर तारीफ

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jennifer Winget, Dil Mil Gaye, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com