बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली कि फिल्मों की बात होते है उनके ग्रैंड सेट और फिल्म की कहानी, उसकी बारीकियां, एक्टिंग और सेट की याद आ जाती है. बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म लव एंड वॉर का अनाउंसमेंट हुआ है. जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर के चर्चाएं तेज हो गई हैं. भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये ऑरोजिनल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म होगी. बता दें कि भंसाली की इसके पहले कई फिल्में बनी है, जो किसी न किसी बुक पर बेस्ड रही हैं. तो चलिए जानते हैं उनकी फिल्नों के बारे में, जो किताबों पर बेस्ड रही हैं.
देवदास
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास, जो साल 2002 में आई थी. ये फिल्म शकत चटोपाध्याय की किताब देवदास पर बेस्ड थी. ये उस वक्त बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था. ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी. यहां तक की कान फिल्म फेस्टिवल में भी इसका प्रीमियर हुआ था और फिल्म को कुल 5 नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे.
सांवरिया
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सावंरिया भी संजय लीला भंसाली ने बनाई थी. ये फिल्म भी फ्योदोर दोस्तोवस्की के नॉवल 'व्हाइट नाइट्स' पर बेस्ड थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के साथ रिलीज हुई थी. लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई.
गोलियों की रासलीला-रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला भी विलियम शेक्सपियर के नॉवेल 'रोमियो एंड जूलिएट' पर बेस्ड थी. हालांकि इसे संजय लीला भंसाली ने अपना टचअप भी दिया था. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था.
बाजीराव मस्तानी
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बाजीराव मस्तानी भी एक किताब पर बेस्ड थी. ये फिल्म नागनाथ एस. इनामदार की लिखी किताब राउ पर बेस्ड थी. बता दें कि ये संजय लीला भंसाली का 12 साल पुराना ड्रीम प्रोजेक्ट था. फिल्म का शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के साथ क्लैश हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
पद्मावत
साल 2018 में आई पद्मावत फिल्म जिसमें संजय लीला भंसाली ने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक्ट किया था. ये फिल्म भी मलिक मुहम्मद जायसी की किताब पर बेस्ड थी. फिल्म काफी विवादों में भी घिरी थी, लेकिन इसके बाद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जिसमें आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया था. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म एस.हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं